कोटा में कांग्रेसियों के द्वारा मुख्यमंत्री यह पुतला दहन की कोशिश में पुलिस के साथ झूमाझटकी

*    ( ब्यूरो चीफ विकास तिवारी)बिलासपुर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में कोटा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन करने का प्रयास किया।*

*लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन में आई आम आदमी पार्टी,बताया लोकतंत्र की हत्या अघोषित आपातकाल की आहट।*


*दिनांक:-19-09-2018*

*करगीरोड कोटा:-जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल ने पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने कांग्रेस नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया ,उसी कड़ी में आज कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कोटा नगर के कांग्रेस नेताओ और कार्यकर्ताओं द्वारा रेलवे स्टेशन से मेन रोड होते हुए रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला लिए हुए जय स्तंभ नाका चौक पहुंचे, जहां पर नाका चौक में पुतला दहन रोकने कोटा थाना प्रभारी कृष्णा पाटले अपने दलबल के साथ पहले से मौजूद थे, पुतला दहन को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की पुलिस से काफी तीखी नोकझोंक भी हुई कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन की भरपूर कोशिश की पुतले को लेकर काफी खींचातानी भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच भी हुई अंततः पुतला को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में कर लिया गया।*

*नगर अध्यक्ष कांग्रेस कोटा देवेंद्र कश्यप ने इसे वर्तमान भाजपा की सरकार को दमनकारी बताया आने वाले 2018 के चुनाव में भाजपा की हार से बौखलाए भाजपा के मंत्री और नेता घबराए हुए हैं इसलिए लोकतंत्र की हत्या करने पर तुले हुए हैं, विकास यात्रा के नाम पर पूरे प्रदेश में दो करोड़ जनता के गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग कर रही है पूरे प्रदेश में विकास यात्रा के नाम पर विनाश यात्रा निकाली जा रही है, आगे कोटा कांग्रेस के नवनियुक्त कोषाध्यक्ष प्रकाश जायसवाल ने भी वर्तमान भाजपा सरकार की दमनकारी नीति और फांसीवाद बताया लोकतंत्र की हत्या करने और अघोषित आपातकाल लगाने जैसा माहौल बनाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिसमें सरकारी तंत्र का खुले रुप से उपयोग किया जा रहा है जिसका कांग्रेस पार्टी निंदा करती है, और आगे प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के निर्देश अनुसार अगर पुलिसकर्मी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।*

*कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समर्थन में आम आदमी पार्टी भी आ गई है,आम आदमी पार्टी के कोटा विधानसभा प्रत्याशी हरीश चंदेल ने इसे भाजपा की तानाशाही और दमनकारी नीति बताया लोकतंत्र में सभी को अपने बात करने और कहने की स्वतंत्रता है, पर वर्तमान सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है ,साथ ही एक प्रकार से पूरे प्रदेश में प्रशासनिक आतंकवाद और अघोषित आपातकाल की स्थिति बनी हुई है, इस तरह के कृत्य काफी निंदनीय है ,और 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की बौखलाहट है, इस तरह की दमनकारी और फासीवाद तत्वों को 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।*

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मातृ- पितृ दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया माता पिता की पूजन

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट मातृ- पितृ दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया माता …