राजीव गांधी जलाशय की तराई पर बनने वाला पर्यटन कुटीर के माध्यम से स्व. डाॅ. खेडा की मधुर

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

राजीव गांधी जलाशय की तराई पर बनने वाला पर्यटन कुटीर के माध्यम से स्व. डाॅ. खेडा की मधुर स्मृति को हमेशा याद किया जाएगा

मुंगेली 15 जनवरी 2021// मुंगेली जिले की जीवनदायनी मनियारी नदी पर निर्मित राजीव गांधी जलाशय की तराई पर बनने वाला पर्यटन कुटीर स्व. डाॅ. प्रभुदत्त खेडा की मधुर स्मृति को याद करने का सशक्त माध्यम बनेगा। लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री धर्मजीत सिंह और कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा ने कल संयुक्त रूप से राजीव गांधी जलाशय की तराई पर स्व. डाॅ. खेडा की मधुर स्मृति में बनने वाला पर्यटन कुटीर निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। पर्यटन कुटीर का निर्माण मनियारी जल संसाधन विभाग मुंगेली द्वारा किया जाएगा। पर्यटन कुटीर निर्माण हेतु विधायक श्री सिंह ने अपने विधायक मद से 20 लाख रूपये की राशि प्रदान की है।
विधायक  सिंह ने पर्यटन कुटीर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सूदुर वंनाचल में स्व. डाॅ. खेडा की शिक्षा और उनका नाम आज भी बडे आदर के साथ लिया जा रहा है। स्व. डाॅ. खेडा दिल्ली यूनिवर्सिटी से छात्र मंडल के साथ शैक्षाणिक टूर में अचानकमार जगल के सूदुर वंनाचल लमनी आएं थे। लेकिन वे लमनी एवं छापरवा के बैगा आदिवासियों से घूल मिल गए। स्व. डाॅ. खेडा द्वारा बैगा आदिवासियों के हित में किये गये कार्य आज भी याद किये जाते है। उन्होने कहा कि स्व. डाॅ. खेडा के यादगार को चिर स्थाई बनाने के लिए राजीव गांधी जलाशय की तराई पर पर्यटन कुटीर का निर्माण किया जा रहा है और इसके माध्यम से स्व. डाॅ. खेडा मधुर स्मृति को हमेशा याद किया जाएगा। विधायक श्री सिंह ने कहा कि राजीव गांधी जलाशय की तराई में पर्यटन कुटीर बनने से राजीव गांधी जलाशय और अचानकमार टाईगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों एवं सैलानियों को एक सम्मान जनक स्थान प्राप्त होगी। कलेक्टर  एल्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कलेक्टर  एल्मा ने विधायक श्री सिंह द्वारा अपने विधायक मद से पर्यटन कुटीर केे निर्माण के लिए 20 लाख रूपये की राशि प्रदान करने पर उन्हे धन्यवाद दिया। उन्होने कहा कि ग्राम खुडिया में पर्यटन कुटीर बनने पर खुडिया के विकास में एक और कडी जुड जाएगी। पर्यटक और सैलानियों को आराम के लिए कहीं दूसरे जगह भटकना नहीं पडेगा। आराम के लिए उन्हे पर्यटक कुटीर के रूप में सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। पर्यटक और सैलानी राजीव गांधी जलाशय का भ्रमण पर आएंगे तो यहां के लोगों को भी अतिरिक्त आय होगी। इस अवसर पर उन्होने मनियारी जल संसाधन विभाग मुंगेली के कार्य पालन अभियंता को पर्यटन कुटीर का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा पर करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमति रानू संजय केशरवानी, लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी  नवीन भगत, ग्राम पंचायत खुडिया के सरपंच सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मातृ- पितृ दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया माता पिता की पूजन

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट मातृ- पितृ दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया माता …