जरौंधा में हुआ ब्राम्हण समाज के युवक ,युवती परिचय सम्मेलन,,

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

तख़तपुर:-युवक युवती परिचय सम्मेलन 2021 तखतपुर के ग्राम जरोंधा स्थित मां दुर्गा मंदिर में शिव मंगल प्रसाद पाण्डेय से. नि. न्यायाधीश जिला न्यायालय के मुख्य आतिथ्य में , अध्यक्षता जीतेन्द्र पाण्डेय जी सभापति जिला पंचायत की उपस्थिति में दिनांक 21/2/2021 को सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के छाया चित्र पर डीप प्रज्वलित और पुष्पांजलि अर्पित कर किया।इसके बाद स्वागत भाषण हुआ।और कार्यक्रम की रूप रेखा का वाचन किया गया।मुख्य अतिथि की आसंदी से पूर्व न्यायाधीश शिवमंगल पाण्डेय ने कहा कि हमारे समाज मे इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए।इससे समाज को एक जुट होने का अवसर मिलता है।साथ ही अनजाने रिस्तेदारो का भी पता चलता है।इस समय हमारा समाज कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है।लोगो के मन मे हमारे समाज के प्रति पहले जैसा आदर और सद्भाव नही रहा है।कुछ हद तक इसके जवाबदार हम खुद हैं।हमें मिलकर ऐसे आयोजनों के द्वारा एकजुटता दिखाकर और अपने संस्कारो को दृढ़ कर पुनः उस सम्मान को वापस पाने का प्रयत्न करना चाहिए।आज के इस आयोजन के लिए आयोजको को बहुत बहुत साधुवाद और बधाई।इसके बाद आये हुए विप्रजनों द्वारा अपने अपने शादी के योग्य वर और कन्याओं का परिचय दिया गया।इस कार्यक्रम में 123 वर कन्याओं का पंजीयन कराया गया।
कार्यक्रम में कृष्ण कुमार शर्मा, डॉ प्रमोद तिवारी, राजेश तिवारी ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा किया गया।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में मुनेन्द्र तिवारी, दामोदर शुक्ला, प्रमोद शुक्ला, सुनील दूबे, पुष्कर पाण्डेय, प्रफुल्ल तिवारी, भोला तिवारी खगेन्द्र दूबे, सुबोध शर्मा, लल्लन शुक्ला, पवन तिवारी, दिनेश दूबे सुरेश गोराहा, कुलदीप मिश्रा ओम प्रकाश डूबे, सुरेश पांडेय, प्रमोद शर्मा का सहयोग रहा है

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रधान पाठक ने किया सफाई कर्मी को प्रताड़ित

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट प्रधान पाठक ने किया सफाई कर्मी को प्रताड़ित बिलाईगढ़– …