जिले के 130 ग्रामों के प्रत्येंक घर में पहुॅचेगा नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल 46 करोड़ 83 लाख 77 हजार रूपये के कार्यो की हुई स्वीकृति

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

जल जीवन मिशन 

जिले के 130 ग्रामों के प्रत्येंक घर में पहुॅचेगा नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल 

46 करोड़ 83 लाख 77 हजार रूपये के कार्यो की स्वीकृति

मुंगेेली // लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता तथा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव श्री संजीव बृजपुरिया ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिले के 130 ग्रामों के प्रत्येंक घर में नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल पहुॅचाने के  लिए 46 करोड़ 83 लाख 77 हजार रूपये के कार्यो की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति विगत दिवस आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दी गई। उन्होने बताया कि विकास खण्ड लोरमी के कलस्टर ग्राम भूतकछार बहाउड, छिंदपुरा, सलगी, बोकराकच्छार, सांभरधसान में विभिन्न कार्यो के लिए 69 लाख 52 हजार, कलस्टर तिलाईडबरा, बिरारपानी, बांकल, बम्हनी, छिरहट्टा, जल्दा में विभिन्न कार्यो के लिए 63 लाख 75 हजार, कलस्टर ग्राम गाड़ापारा, इलजपुर, लालसायकापा, (खास बस्ती), लालसायकापा, घठोली, लखपुरी, रंगियापारा में विभिन्न कार्यो के लिए 76 लाख 98 हजार, कलस्टर ग्राम  दादनकांपा, पैजनिया (स्कुलपारा), पैजनिया (आवासपारा), नवलगांव, टिंगीपुर में विभिन्न कार्यो के लिए 57 लाख 4 हजार, कलस्टर नवापारा (साख बस्ती), नवापारा, सारंगपुर, कबराटोला, गोपालपुर, फुलवारीखुर्द, फुलवारीकलाॅ, फुलवारीकलाॅ (स्कुल पारा) में विभिन्न कार्यो के लिए 76 लाख 68 हजार रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसी तरह ग्राम खुडिया में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 71 लाख 27 हजार, ग्राम डोंगरिया एवं सारिंसताल विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड 89 लाख 50 हजार, ग्राम कोसमतरा एवं लगरा में विभिन्न कार्यो के लिए 2 करोड़ 13 लाख 15 हजार, ग्राम बिजराकापाकला में विभिन्न कार्यो के लिए 79 लाख 75 हजार और ग्राम अखरार में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 99 लाख 40 हजार रूपये की राशि का स्वीकृति प्रदान की गई है। 

इसी प्रकार विकास खण्ड मुंगेली के कलस्टर ग्राम चिरौंजपुर, कोलिहाडीह, कंचनपुर, ठेगा, जुनवानी, केशली में विभिन्न कार्यो के लिए 62 लाख 19 हजार, कलस्टर ग्राम कैथनवागांव, बैहाकापा, रजपालपुर, चुचरूंगपुर, चुचरूंगपुर (अनुसूचित जाति पारा), ठाकुरपारा, भीमपुरी, भीमपुरी (सतनामी पारा) में विभिन्न कार्यो के लिए 75 लाख 87 हजार, कलस्टर ग्राम केसतरा, जैतपुरी, दामापुर, बहरमुड़ा, बोड़तरा में विभिन्न कार्यो के लिए 56 लाख 10 हजार, कलस्टर ग्राम पड़कीखुर्द, गोरखपुर, परसवारा, गिगतरा, बुचीपारा, मोतिमपुर में विभिन्न कार्यो के लिए 73 लाख 67 हजार, कलस्टर ग्राम ठाकुरकापा, भर्राकुण्डा, कामता, जेठूकापा, चितवाकापा और ग्राम खलबोरवा में विभिन्न कार्यो के लिए 57 लाख 24 हजार रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।  इसी तरह ग्राम दाबो में विभिन्न कार्यो के लिए 69 लाख  89 हजार, ग्राम  टेढ़ाधौरा में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 7 लाख 68 हजार, ग्राम फरहदा एवं  कोना में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 88 लाख 8 हजार  और खेढ़ा एवं  बिरगांव में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 20 लाख 28 हजार रूपये की राशि की स्वीकृति दी गई है। 

विकासखण्ड पथरिया के कलस्टर ग्राम लाटा, कोड़पुरी, कोड़पुरी (रौनाकापा) हथनीखुर्द, देवरी, जुनवानी (डाकाचाका) में विभिन्न कार्यो के लिए 75 लाख 42 हजार, कलस्टर ग्राम मचहा, लखवाडीह, पेण्ड्री स (तालापारा), मदवानी, सल्फा, (भखरीडीह) और कान्हरकापा में विभिन्न कार्यो के लिए 86 लाख 29 हजार, कलस्टर ग्राम पोड़ी, चिरौटी, बरछा, सोढ़ी नि. (केवईया) में विभिन्न कार्यो के लिए 83 लाख 61 हजार , कलस्टर ग्राम तरईकापा, ईसराकापा, खैरी, नहना, बेड़हाकापा, टेंगनागढ़ में विभिन्न कार्यो के लिए 88 लाख 31 हजार, कलस्टर ग्राम डांडगांव में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 80 लाख 1 हजार, कलस्टर ग्राम चंदली, पकरियां, सकेत, धरदेई में विभिन्न कार्यो के लिए 3 करोड़ 15 लाख 9 हजार, कलस्टर ग्राम  घुठिया, बारगांव, चंद्रखुरी में विभिन्न कार्यो के लिए 2 करोड़ 47 लाख 44 हजार, कलस्टर ग्राम बेलखुरी एवं मोहभट्ठा (सो.) में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 89 लाख 49 हजार, कलस्टर ग्राम भटगांव में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 93 लाख 51 हजार, कलस्टर ग्राम हथनीकला में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 56 लाख 85 हजार, कलस्टर ग्राम गंगद्ववारी में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 73 लाख 74 हजार, कलस्टर ग्राम गोईन्द्री एवं बैजना में विभिन्न कार्यो के लिए 2 करोड़ 45 लाख 94 हजार, कलस्टर ग्राम गंधिरवाडीह, लौदा, ढोठमा में विभिन्न कार्यो के लिए 3 करोड़ 31 लाख 46 हजार कलस्टर ग्राम चुनचुनिया में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 5 लाख 85 हजार, कलस्टर ग्राम बिरकोनी एवं परसिया में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 90 लाख 61 हजार,  कलस्टर ग्राम सिलतरा में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 22 लाख 70 हजार और कलस्टर ग्राम सांवा में विभिन्न कार्यो के लिए 1 करोड़ 70 लाख 98 हजार रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।  कलस्टर ग्राम मदकू एवं किरना में विभिन्न कार्यो के लिए 2 करोड 57 लाख 4 हजार , कलस्टर ग्राम  कंकेड़ी एवं  बिदबिदा में विभिन्न कार्यो के लिए 92 लाख 61 हजार तथा कलस्टर ग्राम  जरेली, पेठूलकापा, सोढ़ी म एवं  रोहराकला में विभिन्न कार्यो के लिए 3 करोड़ 71 लाख 45 हजार रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रधान पाठक ने किया सफाई कर्मी को प्रताड़ित

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट प्रधान पाठक ने किया सफाई कर्मी को प्रताड़ित बिलाईगढ़– …