50 बिस्तर एम.सी.एच. हॉस्पिटल लोरमी में आक्सीजन जनरेशन प्लांट हेतु किया गया स्थल

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

50 बिस्तर एम.सी.एच. हॉस्पिटल लोरमी में आक्सीजन जनरेशन प्लांट हेतु किया गया स्थल चयन

मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना, मलेरिया, हिमोग्लोबिन जांच का किया गया निरीक्षण

मुंगेली /  कलेक्टर  अजीत वसंत के कुशल मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. त्रिलोकी नाथ महिंगलेश्वर ने जिले के विकासखण्ड लोरमी में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना के सिविल कार्य के लिए 50 बिस्तर एम.सी.एच. हॉस्पिटल के पीछे उपलब्ध भूमि का स्थल चयन किया गया। इसी तरह मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत विकासखंड लोरमी के चिन्हांकित ग्राम टिंगीपुर एवं छपरवा में ग्रामीणों से गृहभेंट एवं चर्चा कर मलेरिया स्लाइड जांच, प्रचार-प्रसार (दरवाजे पर स्टीकर चिपकाने, दीवार लेखन) मच्छरदानी का उपयोग, मितानिनो एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा किये जा रहे कार्यो एवं भ्रमण पर चर्चा की गई, साथ ही लोरमी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल क्षेत्र के 27 गांवो में चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त बैगा ग्रामो में 15 से 49 वर्ष की महिलाओं की हिमोग्लोबिन जांच (खून की कमी रक्त अल्पता,एनीमिया) छपरवा, तिलईडबरा, बहाउड एवं लपटी का निरीक्षण किया गया। ग्राम अचानकमार में मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के तहत स्वास्थ्य जांच का निरीक्षण कर ग्रामीणों से स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक  उत्कर्ष तिवारी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कमलेश खैरवार, खण्ड चिकित्सा अधिकारी लोरमी डॉ. जी.एस. दाउ, विकासखण्ड पर्यवेक्षक, मलेरिया कार्यक्रम तोसेर अहमद, आर.एम.ए., सेक्टर पर्यवेक्षक, आर.एच.ओ. उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मातृ- पितृ दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया माता पिता की पूजन

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट मातृ- पितृ दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया माता …