कांग्रेस भवन में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल एवँ पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की जयंती मनाई गई

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

कांग्रेस भवन में मनाया गया पूर्व मुख्यमंत्री रविशंकर शुक्ल एवँ पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल की   जयंती मनाई गई

मुंगेली/जिला/ब्लॉक /शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यालय में जयंती मनाई गई

मुंगेली/छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार व जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी श्रीमती सीमा वर्मा जिला अध्यक्ष मुंगेली सागर सिंह बैस के कुशल मार्गदर्शन में शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली द्वारा आज दिनांक 02/08/2021 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री स्व पंडित रविशंकर शुक्ल एवँ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की जयंती मनाई गई। इस दौरान राकेश पात्रे ने कहा पंडित रविशंकर शुक्ल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रसिद्ध नेता और एक स्वतंत्रता सेनानी थे। वे 1 नवंबर 1956 को अस्तित्व में आए जब नए राज्य मध्य प्रदेश के पहले प्रधानमंत्री नियुक्त हुए थे। पंडित रविशंकर शुक्ल को नए ‘मध्य प्रदेश के पुरोधा’ के रूप में याद किया जाता है। उन्होने राष्ट्रीय आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई, स्वदेशी खादी,राष्ट्रीय शिक्षा को बढ़ावा दिया और असहयोग सविनय अवज्ञा तथा भारत छोड़ो आंदोलन में शीर्षशत्तर भूमिकाएं निभाई।1923 में नागपुर में आयोजित झंडा सत्याग्रह में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व 4 जुलाई, 1937 ई. को श्री खरे के प्रथम कांग्रेसी मंत्री मंडल में शिक्षा मंत्री के रूप में सम्मिलित हुए तथा विद्या मंदिर योजनाओं को क्रियान्वित किया। इसी कड़ी में शहर अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा एवं संजय यादव ने कहा विद्याचरण शुक्ल भारतीय राजनीति के सबसे महत्वपूर्ण व्यक्तियों में से एक है उनके पिता पंडित रविशंकर शुक्ल वकील,स्वतंत्रता सेनानी,अनुभवी कांग्रेसी नेता और अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे। विद्याचरण शुक्ल ने 1957 में पहली बार महासमुंद से लोकसभा चुनाव जीते और सबसे युवा सांसद बने। इस कार्यक्रम में उपस्थित श्याम जायसवाल भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल सदस्य,राकेश पात्रे पूर्व प्रत्याशी विधानसभा,स्वतंत्र मिश्रा शहर अध्यक्ष,आत्मा सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष,हेमेन्द्र गोस्वामी छाया न .पा.अध्यक्ष पार्षद,प्रभु मल्लाह मछुवारा संघ बोर्ड सदस्य,लोक राम साहू ब्लॉक अध्यक्ष,दिलीप बंजारे जिलाध्यक्ष सेवादल,अरविंद वैष्णव पार्षद,पूर्व पार्षद सोम वर्मा,सागर सोलंकी,जिला महामंत्री संजय यादव जिला उपाध्यक्ष मंजू शर्मा,जिला उपाध्यक्ष अभिलाष सिंह,जित्तू श्रीवास्तव शहर उपाध्यक्ष,संजय सिंह,दीपक गुप्ता,देवन्द्र वैष्णव,डॉक्टर जी.पी.पहरे जय सोनी राजा मणिक राहुल कुर्रे कलीम तंवर नवनीत शुक्ला राजेश सोनी राज शेखर यादव,रवि शुक्ला,अशोक जायसवाल,मनोज सोनकर,सुरेंद्र साहू पुखराज सिंह,बृजेश सिंह,संजय दुबे,जिलेश्वर टंडन उपस्थित हुए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मातृ- पितृ दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया माता पिता की पूजन

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट मातृ- पितृ दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया माता …