राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य श्रेष्ठ नागरिक बनाकर देश को देना हैः जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू

पी बेनेट 7389105897

राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मुख्य उद्देश्य श्रेष्ठ नागरिक बनाकर देश को देना हैः  जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू

सरस्वती शिक्षा संस्थान एवं सामान्य प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

मुंगेली सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा जिला मुख्यालय के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आचार्य सामान्य प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू शामिल हुई। इस दौरान आयोजक द्वारा जिपं सदस्य श्रीमती साहू को पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तैलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति  का मुख्य उद्देश्य है श्रेष्ठ नागरिक बनाकर देश को देना। क्योंकि श्रेष्ठ नागरिक ही आत्मनिर्भर और श्रेष्ठ भारत का निर्माण करेंगे। विद्या भारती द्वारा संपूर्ण भारत में चलने वाले संस्कार युक्त शिक्षा देने वाले सरस्वती शिशु मन्दिर विद्यालयों में भारतीय शिक्षा दर्शन की शिक्षा दी जाती है।

भारतीय शिक्षा दर्शन मानता है सर्वे भवन्तु सुखिनः एवं वसुधैव कुटुंबकम अर्थात सभी सुखी और स्वस्थ रहें। सभी का कल्याण हो। पूरा विश्व एक परिवार है। ऐसी दृष्टि, और कामना हम विश्व के किसी भी देश से नहीं कर सकते हैं,यह भारतीय शिक्षा दर्शन है। भारत में जीवन जीने की दृष्टि- ईश्वर अंश जीव अविनाशी… हमारे यहां पेड, पहाड, नदियां, गाय, गीता, कन्या पूजन आदि भारतीय शिक्षा दर्शन है। हमारे शास्त्रों में चार पुरुषार्थ बताए गए हैं- धर्म,अर्थ काम मोक्ष। हम शुभ के बाद लाभ की प्राप्ति चाहते हैं इसलिए शुभ लाभ लिखते हैं। आगे उन्होंने बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है जिसके द्वारा सीखें और सिखाएं, समझें और समझाएं पर जोर दिया गया है। पहले रटने पर बल दिया जाता था पर अब शिक्षा प्रणाली में सुधार हुआ है। जिपं सदस्य श्रीमती साहू ने कहा कि  प्रशिक्षण में नई- नई चीजें सीखने को मिलेगा इसे ग्रहण कर विद्यालय में जाकर प्राप्त ज्ञान को कियान्वयन करें । इस दौरान मुंगेली नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष हेमेन्द्र गोस्वामी, ग्राम कोसमा के सरपंच उमाशंकर साहू , स्कूल के शिक्षक- शिक्षिका, सहित छत्तीसगढ़ प्रांत के विभिन्न क्षेत्र से आये हुए प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षार्थीगण मौजूद थे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मातृ- पितृ दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया माता पिता की पूजन

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट मातृ- पितृ दिवस पर नन्हे बच्चों ने किया माता …