शिव महापुराण की कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है : दुर्गा उमाशंकर साहू

पी बेनेट 7389105897

शिव महापुराण की कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है : दुर्गा उमाशंकर साहू

मुंगेली,जिले के विकासखंड लोरमी के ग्राम रानीगांव में चल रही श्री शिव कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ में जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू पहुँची और गणपति पूजन, कलश पूजन व नवग्रह पूजन किया। इसके उपरांत शिव महापुराण का पूजन किया गया। सभी ने भगवान शिव के पावन शिवलिग की पूजा की। ओम नमो शिवाय के मंत्र जाप से रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान जिपं सदस्य साहू ने  कहा कि शिव पुराण की कथा आह्वान करते अपने जीवन को सुखमय करना चाहिए। उन्होंने कहा कि माता सती भगवान शिव के मना करने पर भी प्रजापति दक्ष के यज्ञ में पहुंची। बिना बुलाए अपने पिता के घर गईं। अपमान का सामना न करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शिव पुराण की कथा हमें उपदेश देती है कि जीवन साथी व अपने गुरु पर विश्वास व श्रद्धा होनी जरूरी है। बिन बुलाए मेहमान व बिना परिवार की आज्ञा से कहीं पर भी जाना शुभ नहीं होता। जिला पंचायत सदस्य दुर्गा साहू ने कहा कि शिव पुराण की कथा हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान शिव की भक्ति उनकी गाथाओं का श्रवण करना चाहिए, ताकि हमारा मानस जन्म सुखमय बन सके। इस अवसर पर समिति के सदस्य सहित बड़ी सँख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रधान पाठक ने किया सफाई कर्मी को प्रताड़ित

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट प्रधान पाठक ने किया सफाई कर्मी को प्रताड़ित बिलाईगढ़– …