भूपेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ हर्षिता पाण्डेय ने हुंकार भरी

   पी बेनेट 7389105897

भूपेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ हर्षिता पाण्डेय ने हुंकार भरी

तखतपुर विधानसभा में भाजपा की परिवर्तन पदयात्रा निकाली

बड़ी संख्या में ग्रामीणजनो ने लिया हिस्सा

जर्जर सड़कों पर चलकर दिखाई बदहाली की तस्वीर

तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी ने भूपेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस क्रम में आज श्रीमती हर्षिता पाण्डेय के नेतृत्व में तखतपुर के सुदुर जंगल क्षेत्र के गाँव परसापारा-टिंगीपुर से परिवर्तन पदयात्रा निकाली गई, जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीणजनो ने हिस्सा लिया।भाजपा के आह्वान पर आज तखतपुर विधानसभा के विजयपुर मंडल के ग्राम परसापारा से परिवर्तन पदयात्रा प्रारम्भ हुई, जो परसापारा, टिंगीपुर नाका, नवागांव, नावाडीह एवं पाली से होकर गुजरी। इस पदयात्रा का नेतृत्व करते हुए भाजपा नेत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने बदलाव के लिए हुंकार भरते हुए भूपेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस मार्ग पर हम ये पदयात्रा निकाल रहे हैं, , जिस पर हम चल रहे है, उसकी जर्जर हालत किसी से छुपी नही है। पूरे विधानसभा में सड़कों के हाल बेहाल है। भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी ये सरकार सड़कों की मरम्मत तक नही करा पा रही है। कमजोर आय वर्ग के लोगों के आवास काँपैसा वापस केंद्र को चला गया ये सरकार गरीबों के आवास नही बनवा सकी। शराब बंदी का झूठा वादा कर महिलाओं को बरगलाकर सिर्फ वोट लिया गया, ये वादा पूरा नही हुआ। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा भी झूठा निकला। कानून व्यवस्था लुंज पुंज हो चुकी है।
श्रीमती हर्षिता ने कहा कि ग्रामीणों के सम्मान के लिए भाजपा मैदान में है। अब वक्त आ गया है कि इस निकम्मी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। परिवर्तन करना है और प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनानी है।इस पदयात्रा में सर्वश्री संतोष कश्यप मंडल अध्यक्ष, दिनेश साहू महामंत्री ,प्यारेलाल जायसवाल महामंत्री , रघुवीर सिंह ठाकुर क्षितिज गौरहा ओमप्रकाश कौशिक सुनील यादव राजेश खाण्डे रामधार साहू बाबुलाल साहू डां एकान्त मजूमदार कुलदीप मिश्रा मिलाप सिंह शिव यादव धनीराम गोपाल साहू धनीराम साहूअरविंद मरकाम लल्लू साहू दरश राम पोर्टे मिलऊ राम यादव राजाराम यादव तुलसी यादव सुक्देव ध्रुव प्रताप साहू सुखदेव शुक्ला अभिनव रामभरोस मरकाम संतराम कमल सिंह जय सिंह उमेश जायसवाल धनंजय कश्यप विक्की कौशिक उत्तम श्रीवास अश्वनी वैष्णव अवधेश वैष्णव सीताराम मंडावी दुर्गेश कश्यप श्रवण कश्यप गया कश्यप,रोहणी पोते रामलाल जगत विष्णु नेताम तेजराम, रमा देवी साहू पूर्णिमा साहू निधि अंजू मरकाम रजनी उषा सिंह रामकली श्यामबाई रामबाई बिशाहीन नीरा देव कुमार हेमीनबाई सावित्री साहू दीपक सुनील ध्रुव आदि शामिल थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रधान पाठक ने किया सफाई कर्मी को प्रताड़ित

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट प्रधान पाठक ने किया सफाई कर्मी को प्रताड़ित बिलाईगढ़– …