देश में प्राचीन काल से जब-जब अधर्म और अत्याचार बढ़ा तब तक संतों ने किसी न किसी रूप में मार्गदर्शन किया-जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू

पी बेनेट 7389105897

माता पिता गुरु और मंदिर में भगवान के चरणों में सिर झुकाने से बढ़ती है आयु दीदी पुष्पांजलि जी

देश में प्राचीन काल से जब-जब अधर्म और अत्याचार बढ़ा तब तक संतों ने किसी न किसी रूप में मार्गदर्शन किया-जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू

संगीतमय  शिव महापुराण कथा की चौथे दिन

मुंगेली – जिला मुख्यालय स्थित वीर शहीद धनंजय सिंह स्टेडियम बी.आर साव स्कूल ग्राउंड में आयोजित श्री रूद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा 09 नवम्बर से 16 नवम्बर तक किया आयोजित किया गया है। जिसमे शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शनिवार को कथा वाचक व्यास अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाल साध्वी मानस पुत्री दीदी पुष्पांजलि ने श्रद्धालुओं को प्रेरणा प्रदान करते हुए कहा कि माता पिता गुरु और मंदिर में भगवान के चरणों में सिर झुकाने से आयु बढ़ती है। मनुष्य जन्म अच्छे कर्म करने के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि मनुष्य पृथ्वी पर अपने हिसाब से जीवन जी रहे हैं और एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं भगवान ने मानव जीवन अच्छे कर्म करने के लिए दिए हैं पूर्व जन्मों में किए गए कर्मों का भोग मानव को भोगना होता है कर्म के लेखे को हमें भोलेनाथ की पूजा करके हटाने का प्रयास करना चाहिए ना कि एक दूसरे को नीचा दिखाने और हराने का कार्य करना चाहिए। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने श्री शिव महापुराण कथा की पूजा अर्चना करते हुए जिलेवासियो की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य दुर्गा साहू ने कहा कि हमारे वेद पुराण प्राचीन ग्रंथों के संदेश एवं संत महात्माओं के द्वारा दिए गए उपदेशों हमें सदमार्ग बताए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे
देश में प्राचीन काल से जब-जब अधर्म और अत्याचार बढ़ा तब तक संतों ने किसी न किसी रूप में मार्गदर्शन किया। जिपं सदस्य दुर्गा साहू ने कहा कि इस तरह के वेद पुराणों के वाचन एवं धार्मिक आयोजनों से सद्भाव का वातावरण निर्मित होता है । उन्होंने लोगों को आग्रह करते हुए कहा कि संत महात्माओं के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलते हुए हमारे देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखें। इस अवसर पर जनपद पंचायत की सभापति सावत्री विजय साहू, विजेता राजेन्द्र चन्द्रवंशी, निशा शुक्ला, रोहित शुक्ला सहित बड़ी सँख्या में श्रद्धालुगण मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

प्रधान पाठक ने किया सफाई कर्मी को प्रताड़ित

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट प्रधान पाठक ने किया सफाई कर्मी को प्रताड़ित बिलाईगढ़– …