मुंगेली में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जागृति शिविर आयोजित

पी बेनेट 7389105897

महिलाओं की भागीदारी अब प्रत्येंक क्षेत्र में – जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति चंद्राकर 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जागृति शिविर आयोजित

मुंगेली // अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित कृषि उपज मण्डी परिसर में जिला स्तरीय महिला जागृति शिविर का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति लेखनी सोनू चंद्राकर ने भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति चंद्राकर ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य शासन द्वारा महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वावलंबन की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। जिसके फलस्वरूप अब महिलाओं की भागीदारी प्रत्येंक क्षेत्र में दिख रहा है। चाहे वह हवाई जहाॅज चलाने की क्षेत्र हो, चाहे वह चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र हो या महिला कमाण्डो की। उन्होने कहा कि महिलाओं के बेहतर पोषण और उन्हे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान से एनीमिया से पीड़ित महिलाएं स्वस्थ हुई है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हे स्व सहायता समूह में जोड़कर रोजगार और आय के साधन उपलब्ध कराये जा रहे है। गोठानों में महिलाओं द्वारा अनेक आर्थिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है अर्थात् वे अपने बारे में निर्णय लेने में सक्षम हो रही है। महिला जागृति शिविर को नगर पालिका परिषद मुंगेली के अध्यक्ष  हेमेन्द्र गोस्वामी ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि जहाॅ नारी की सम्मान होती है, वहां भगवान भी निवास करते है। उन्होने कहा कि महिलाएं शिक्षित होती है तो पूरे परिवार को लाभ होता है। पूरा परिवार शिक्षित होता है और समाज आगे बढ़ता है। जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा महिलाओं के स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होने महिलाओं को राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं के माध्यम से आत्म निर्भर व स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया।

कलेक्टर  अजीत वसंत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होने कहा कि संविधान में सभी को समानता का अधिकार दिया गया है। चाहे व शासकीय सेवा हो या गैर शासकीय सेवा। हमे अपने अधिकार व कर्तव्य को याद करना चाहिए।  उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के कार्य को प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री की योजनाएं जिले के सभी महिलाओं तक पहुॅचे और योजनाओं को बेहतर तरीके से पहुॅचाने के लिए हम सभी यहां उपस्थित हुए है

। उन्होने कौशिल्या मातृत्व योजना के संबंध में जानकारी दी और इस योजना के तहत दूसरी बच्ची की जन्म पर 05 हजार रूपये की सहायता राशि देने की बात कहीं। जो बच्चियों के लालन पोषण और शिक्षा में सार्थक साबित होगी। कार्यक्रम को पुलिस अधीक्षक  डी. आर आंचला ने भी संबोधित किया। उन्होने परिवार और समाज की विकास में नारी की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखाकित किया। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य श्रीमति जागेश्वरी वर्मा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मयंक सोनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर  विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 65 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसी तरह नोनी सुरक्षा योजना के तहत 05 बालिकाओं का एक-एक लाख रूपये का बांड तथा छत्तीसगढ़ महिला कोष के अंतर्गत 05 महिलाओं के आर्थिक उत्थान के लिए उन्हे 1 लाख 50 हजार रूपये की ऋण राशि का चेक प्रदान किया। इसके पूर्व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पौष्टिक आहार के संबंध में लगाये गये स्टाॅल का अवलोकन किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री वशी उल्लाह खाॅ, श्रीमति रजनी मानिक सोनवानी, श्रीमति शीलू साहू, श्रीमति भारती लोक राम साहू महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी  सुरेश कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर द्वय सुश्री निकिता मरकाम एवं सुश्री रजनी भगत, नगर पालिका परिषद मुंगेली के पार्षदगण, प्रतिष्ठित नागरिक, जनप्रतिनिधि, विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन और आभार व्यक्त जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमति अभिलाषा बेहार ने किया।   इस अवसर पर  महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी सुरेश सिंह, परियोजना अधिकारी मृदुला ऋषि,सुपरवाइजर विभा  मसीह की विशेष भूमिका रही

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आगामी निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट आगामी निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन के संबंध में प्रशिक्षण …