छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105896)
तखतपुर ।भारतीय जनता पार्टी मंडल तखतपुर द्वारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती हर्षिता पांडेय के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या एंव भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडे की सहमति से अजा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश पाटले(जनपद सदस्य) ने अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की है जिसमें उपाध्यक्ष नरेंद्र रात्रे तथा शिव मोहन बंजारे को बनाया गया है। महामंत्री लक्ष्मीनारायण मेहर और राजेश लहरें को तथा मंत्री के रूप में सुरेश भास्कर और फागूराम अनंत को जहां बनाया गया है, वहीं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश भास्कर को बनाया गया है। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राम प्रसाद खांडे, प्रमोद गेंदले, रामेश्वर रात्रे, रामजी अनंत, सतीश कुर्रे, कोमल प्रसाद दिनकर, राजू खांडे, सुखदेव सूर्यवंशी, उत्तम सक्सेना, धर्मेंद्र बंदे, दूज राम लहरे, नंद कुमार टोंडे , मनीष महिलांगे को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगह मिली है। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शिव लाल सूर्यवंशी, दिनेश लहरे, प्रदीप जाटवर, राधेश्याम सूर्यवंशी, संजय टांडे, और राजेन्द्र मेरसा को बनाया गया है। भाजपा मंडल प्रभारी और अजा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेन्द्र कोशले भाजपा महामंत्री प्रदीप कौशिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
ISB24NEWS Online News Portal

