टीवी के मशहूर शो ‘दीया और बाती हम’ फेम संध्या राठी उर्फ दीपिका सिंह मां बन गई हैं। दीपिका के घर बेबी बॉय का आगमन हुआ है।दीपिका के पति रोहित ने मीडिया को इस बारे में बताया है कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। फिर भी उन्हें आराम करने की सलाह डॉक्टर ने दी है। दीपिका के घर ये खुशियां शनिवार को ही रात 9 बजे आयी। लेकिन रोहित ने मीडिया को जानकारी अब जाकर दी है। बताते चलें कि दीपिका जब प्रेग्नेंट थीं, डॉक्टर ने आराम करने और प्रिकॉशन लेने की सलाह दी थी। फिलहाल रोहित इस बात का इंतज़ार कर रहे हैं कि कब उनके घर में वो नए मेहमान का स्वागत करें। ‘दीया और बाती हम’ से ही दीपिका को पहचान मिली। लोग उन्हें इसके किरदार ‘संध्या राठी’ के नाम से जानते हैं।
Check Also
अनुपम खेर बने मनमोहन सिंह, अगले साल रिलीज होगी ये फिल्म
🔊 Listen to this अनुपम खेर अब भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के …
ISB24NEWS Online News Portal

