कैंसर ई-कैम्प में 13 व्यक्तियों का किया गया स्क्रिनिंग

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

कैंसर ई-कैम्प आयोजित

13 व्यक्तियों का किया गया स्क्रिनिंग

मुंगेली 28 जनवरी 2021 // एनपीसीडीसीएस कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय मुंगेली में संचालित दीर्घायु वार्ड में आज कैंसर के आशकिंत मरीजों हेतु ई-कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में जिले के सभी विकास खण्ड़ से आएं 13 व्यक्तियों का स्क्रिनिंग किया गया। इनमें से कैंसर के 07 आशकिंत मरीज पाये गये। जिसमें फेफड़ा कैंसर के एक, ओरल कैंसर के एक, ब्लड कैसर के दो और गले के कैंसर के तीन आशकिंत मरीज शामिल है। कैंसर ई-कैम्प का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एम डी. तेदंवे के निर्देश पर किया गया। ई-कैम्प में डॉ. आशुतोष कोशले चिकित्सा अधिकारी द्वारा कैंसर जांच एवं कैंसर विशेषज्ञ डॉ. दिनेश पेंडारकर एवं डॉ.सी.एम.त्रिपाठी द्वारा कैंसर के आशंकित मरीजो को ऑनलाईन परामर्श प्रदान किया गया। ई-कैम्प में एनडीसी जिला नोडल अधिकारी डाॅ. कमलेश खैरवार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, डॉ. संदीप पाटिल आर.एम.ओ., सुरभि केशरवानी अस्पताल सलाहकार, सुश्री नम्रता पाल जीएनएम, सुश्री दीपमाला जोशी सहित जिला चिकित्सालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने सहयोग प्रदान किया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार आरोपियों को ओडिशा बॉर्डर से दबोचा

🔊 Listen to this दशरंगपुर में तीन लोगों की मौत का मामला: पुलिस ने चार …