छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897
कोरोना काल मे संविदाकर्मियों को नौकरी में फायदा कम नुकसान ज्यादा हो रहा है।
न वेतन मिल रहा, न बीमा और न ही किसी प्रकार का अवकाश
छत्तीसगढ़ :-छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ की आज दिनाँक 30 मई 2021 को ऑनलाइन वर्चुअल बैठक आहूत किया गया। इस बैठक में प्रदेश के समस्त शासकीय विभागों के संविदा अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुए। सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक), मनरेगा संविदा अधिकारी-कर्मचारी, एनएचएम के संविदा अधिकारी-कर्मचारी, शासकीय आईटीआई के संविदा प्रशिक्षण अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी कर्मचारी, एनआरएलएम, आरजीएसएम, एसएसएम, सीजीआरडीए इत्यादि एकजुट होकर लामबंद हुए।
इस वर्चुअल बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कौशलेश तिवारी ने सभी संबंधित संविदा कर्मियों को एकजुट होकर एक मांग नियमितीकरण हेतु संबोधित किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश के लगभग 42000 संविदाकर्मियों को केवल घोषणा पत्र दिया है, और इसके अतिरिक्त बाकि सब छलावा ही रहा है। कौशलेश तिवारी ने इसके आगे बताते हुए कहा कि, राज्य शासन के विभिन्न योजना परियोजना शासकीय विभाग के अत्यंत जन हितकारी कार्यो को विगत 2 दशकों से संविदा कर्मचारियों द्वारा किया जाता रहा है परन्तु पूर्वर्ती सरकार हो या वर्तमान सरकार, दोनो ने संविदा कर्मचारियों को लगभग अनसुना करके रख दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों का एक लॉबी शासन के घोषणापत्र और मंशा अनुरूप कार्य कर ही नही रहा है।प्रदेश उपाध्यक्ष ताकेश्वर साहू एवम संजय सोनी ने अपने उद्द्बोधन मे वर्चुअल बैठक में जुड़े संविदा कर्मियों को विभिन्न प्रदेशों के शासनादेशों के संबंध में अवगत करवाया। पूरे देश भर में कई प्रदेश की सरकारें अपने प्रदेश के संविदाकर्मियों के लिए इस कोरोना काल मे कई प्रकार की योजना और प्रोत्साहन की घोषणाएं की है, परंतु छत्तीसगढ़ शासन की ओर से कोई भी योजना और प्रोत्साहन ना जारी करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण रहा है।डॉक्टर अनिल कुमार त्रिपाठी, आयुर्वेदिक आयुष चिकित्सक संघ की ओर से अपने उद्द्बोधन मे सरकार के विभिन्न आदेशो पर निराशा व्यक्त किया है। और यह बताया है कि प्रदेश के संविदाकर्मियों का मनोबल लगातार कम होता जा रहा है और सरकार के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सचिव श्रीकांत लास्कर में कहा कि जल्द ही सरकार यदि संविदा कर्मचारियों के बीमा एवं अनुदान राशि को 1.00लाख से अधिक करें व दिवंगत के परिजनों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करे जैसे कि अन्य राज्यो की सरकार कर रही मध्यप्रदेश राजस्थान एवम हरियाणा में लागू किया गया है।इस पर सभी विभागों के सक्रिय साथी आज शामिल होकर के एकजुटता से आगामी दिनों में कामबंद कलम बन्द कर सकते है। 20 से अधिक विभागों के अधिकारी कर्मचारी सभी जिलों से शामिल हुए । जिसमे मुख्य रूप से कौशलेश तिवारी (बलौदाबाजार) nhm संजय सोनी कवर्धा sbm सूरज ठाकुर दंतेवाड़ा mgnrega अनिल त्रिपाठी आयुष चंद्रशेखर अग्निवंशी कांकेर mgnrega अभिषेक ठाकुर धमतरी iti अशेष सिन्हा अम्बिकापुर iti पतंजल मिश्रा गरियाबंद nrlm देवी चन्द्राकर बिलासपुर ssa श्रीकांत लास्कर मुंगेली drda टीकम चन्द कौशिक बलरामपुर mgnrega सुदर्शन मंडल नारायणपुर dprc मनीष सुदेश यादव राजनांदगांव शिक्षा विभाग शशिकांत शर्मा nhm प्रवीण वर्मा सूरजपुर nhm ताकेश्वर साहू GPM PMGSY गेंदलाल मरकाम कवर्धा drda मुकेश कुमार दंतेवाड़ा कृषि विभाग मनीश साहू दंतेवाड़ा शिक्षा विभाग संजय भारद्वाज सहित सभी जिले से साथी जुड़े ।
ISB24NEWS Online News Portal

