ब्यूरो रिपोर्ट
बरेला अपहरण मर्डर केस मे फरार 07 आरोपियों को गिरफ्तार करने मे जरहागांव पुलिस को मिली सफलता
हाइवे समीप पांच डिसमिल जमीन के लिए युवक की किया हत्या
प्रकरण के 12 आरोपियों को भेजा गया जेल फरार आरोपियों की अब भी तलाश
पुलिस की हितैषी बनकर आरोपियों के सहयोगियों ने पुलिस की रेकी कर गुमराह कर रहे थे।
बरेला गैंग मर्डर केश का हुआ खुलासा 12आरोपी गिरफ्तार
मृतक ,राजकुमार धुरी
मुंगेली:- बरेला पंजाब नेशनल बैंक परिसर मे घटना दिनांक 26 दिसंबर को दोपहर करीबन 2.30- 3.00 बजे मृतक राजकुमार धुरी पिता बेनीराम धुरी उम्र 21 वर्ष निवासी बरेला थाना जरहागांव को पुरानी रंजिश जमीन विवाद की बात को लेकर आरोपीगण छोटू साहू, रवि, चिन्टू साहू, पिन्टू साहू, कान्हा पटेल, बफरीन ऊर्फ समीर व उनके अन्य साथियों के द्वारा एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र रचकर हत्या करने की नियत से अपहरण कर कही अन्यत्र ले जाकर मृतक के साथ मारपीट कर आयी चोंट के कारण मृत्यु होना पाया गया आरोपियों के खिलाफ धारा 140(1), 103(2), 61(1)(ठ) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लेकर पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के निर्देशन में एसडीओपी मयंक तिवारी,थाना प्रभारी नन्द लाल पैकरा एवं पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश में जुट गई। सीसीटीवी फुटेज से प्राथमिक तौर पर अपराधियोें की पहचान की गयी और आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये विशेष टीमें गठित की गयी
आरोपियों ने बताया घटना की स्टोरी
प्रदीप उर्फ छोटू साहू पिता संतोष उम्र 27 वर्ष निवासी बरेला, मनीष साहू पिता शिव उम्र 22 वर्ष निवासी बरेला, *विनीत साहू उर्फ चिन्टु* पिता राकेश उम्र 20 वर्ष निवासी बरेला को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर बताया कि प्रदीप साहू 26 दिसम्बर को दोपहर 1.30 बजे बैंक कार्य से पंजाब नेशनल बैंक बरेला गया था तो बैंक अंदर बैठे राजकुमार धुरी (मृृतक) को देखा और 01 वर्ष से चल रहे जमीन विवाद को लेकर वाद विवाद था जिसके परिपेक्ष्य मे बेनीराम धुरी (मृतक का पिता) के बच्चों को चोंट पहुचांने या जान से मारने की धमकी देकर योजना बनाये थे जिसके लिये प्रदीप साहू द्वारा राजकुमार धुरी (मृतक) को बैंक मे उपस्थित देखने के बाद अपहरण कर हत्या की नियत से अपने साथीगण रवि निर्मलकर, चिन्टु साहू, मिन्टु साहू, राजा धुरी, मनीष साहू, कान्हा पटेल, छोटु खान, प्रदीप धु्रवंशी, समीर कोशले एवं विकास पटेल को जरिये मोबाइल से फोन कर बैंक के पास बुलाया और सभी एक राय होकर पंजाब नेशनल बैंक के अंदर घुसकर राजकुमार धुरी (मृतक) को जबरदस्ती उठाकर मेरे जीजा की गाड़ी प्20 क्रमांक एचपी 38 एफ 2528 से ठकुरीकापा नर्सरी ले गये। मै और मनीष साहू फिर पीएनबी बैंक मे जाकर माहोल देखते रहे कि कोई पुलिस को सूचना तो नही दे रहा है फिर कुछ समय बाद मै और मनीष साहू ठकुरीकापा नर्सरी पहुंचकर राजकुमार धुरी (मृतक) को हाथ मुक्के, जंगली डण्डे से मारपीट किया और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर उसे कार मे भर के बरेला ले कर आये और मै नीली एक्टिवा मे छोटु खान, कान्हा पटेल के साथ बरेला मृतक के घर के सामने आये और कार से राजकुमार धुरी (मृतक) को उसके घर के सामने फेंक कर चले गये जिसके बाद मुझे पता चला कि अस्पताल मे राजकुमार धुरी (मृतक) की मौत हो गयी है। जिसके बाद हम सभी दोस्त आपस मे फोन से संपर्क किये और सभी नीली एक्टिवा और प्20 कार से मेरे जीजा सोनु साहू निवासी घोघरा के घर गये जहां सोनू साहू ने हम लोग को बरेला से दूर भाग जाने को कहा और प्20 कार को नांदघाट के पास छोड़कर पोमेश साहू निवासी भाठापारा से उसकी नेक्सॉन कार सीजी 04 पी व्ही 2441 लेकर भाठापारा पहुंचे और प्20 कार को पोमेश और मेरे जीजा सोनू साहू लेकर मुंगेली मे छिपाये और मेरे घर मे मेरे मम्मी पापा को देखने के लिये भेजा था। भाठापारा मे शिव डेली निड्स के पास नीली एक्टिवा से पहुंचे पिन्टु साहू और अपने दोस्तो को लेकर रायपुर निकल गयेे और शिव भाठापारा निवासी उत्तम साहू को नीले रंग की एक्टिवा को बरेला मे कही छुपाने के लिये कहा और मेरे घर मे पुलिस द्वारा की जाने वाले कार्यवाही की रेकी करने के लिये कहा था जिसके बाद भाठापारा से हम लोग रायपुर फिर दुर्ग से नागपुर गये और योगेश साहू और सौैरभ धुरी को वापस नेक्सॉन कार के साथ भाठापारा भेज दिये जिसके बाद हम लोग दूसरे दिन फिर से टेªन से भाठापारा आये फिर वहां से चांपा से कोरबा, कोरबा से कोटा, कोटा से बरेला की तरफ आ रहे थे तभी पुलिस ने हमे पकड़ लिया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर ठकुरीकापा नर्सरी मे मैने मृतक राजकुमार धुरी को हाथ, पैर और जिस डण्डे से मारा था उस डण्डे को ठकुरीकापा के नर्सरी मे छुपाकर रखा था जिसे विधिवत रूप से जप्त किया गया। पुछताछ के दौरान पता चला कि इनके 03 साथी तेंदुआ लोरमी के जंगल मे छीपे हुये है जिस पर उन्हे भी विशेष टीम द्वारा हिरासत मे लेकर पुछताछ किया गया जिससे सभी के द्वारा प्रदीप साहू के साथ जमीन संबंधी विवाद को लेकर राजकुमार धुरी का पंजाब नेशनल बैंक से अपहरण कर मारपीट कर हत्या करना बताये जिसके बाद सभी आरोपियों से गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई एवं माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया।
उक्त प्रकरण मे अन्य आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी हेतु अलग – अलग टीमें लगायी गयी है एवं फरार आरोपियों की सहायता करने वालो पर भी निगरानी रखी जा रही है ताकि फरार आरोपियो की गिरफ्तारी की जा सके।
विशेष पुलिस टीम में इनकी रही भूमिका
एसडीओपी मयंक तिवारी उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा थाना प्रभारी जरहागांव, सुशील बंछोर सायबर सेल प्रभारी,सउनि लखीराम नेताम, .महेश राज, नोखे कुर्रे, लोकेश राजपूत, नरेश यादव, यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े आरक्षक अजय शिवहरे, उमेश सोनवानी, गिरीराज सिंह, भेषज पाण्डेकर, महेन्द्र सिंह, हेमसिह ठाकुर, परमेश्वर जांगड़े, राहुल यादव, रवि मिंज, राकेश बंजारे, राम कश्यप ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है
पार्षद के साथ इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
.प्रदीप उर्फ छोटू साहू पिता संतोष उम्र 27 वर्ष निवासी बरेला
विनीत साहू उर्फ चिन्टु पिता राकेश उम्र 20 वर्ष निवासी बरेला
रवि निर्मलकर पिता स्व. बिहारी लाल उम्र उम्र 25 वर्ष निवासी बरेला
.राजा धुरी पिता लक्ष्मीप्रसाद उम्र 25 वर्ष निवासी बरेला
प्रदीप धु्रवंशी पिता स्व. पवन उम्र 25 वर्ष निवासी बरेला मनीष साहू पिता शिव उम्र 22 वर्ष निवासी बरेला योगेश साहू पिता जितेन्द्र उम्र 25 वर्ष निवासी खपरी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा
प.संतोष कुमार साहू पिता लतेलराम साहू उम्र 56 वर्ष ग्राम बरेला थाना पोमेश पिता जितेन्द्र साहू उम्र 27 वर्ष निवासी हथनीपारा भाठापारा बलौदाबाजार .सोनु राम साहू पिता कोदुराम साहू उम्र 45 वर्ष ग्राम घोघरा नवागढ़ जिला बेमेतरा हाल मुकाम मुंगेली
.उत्तम साहू पिता प्रकाश उम्र 28 वर्ष निवासी श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड भाठापारा जिला बलौदाबाजार समीर कोशले पिता रमेश उम्र 19 वर्ष निवासी बरेला
बरेला मर्डर केश की गुत्थी सुलझा ली गई है उक्त प्रकरण में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया ,प्रकरण में अपहरण,हत्या,षड्यंत्र, रेकी के साथ आरोपियों को किसी तरह का सहयोग किया हो उन सभी को गिरफ्तार किया जाएगा जिनकी पातासजी अब भी जारी है
भोज राम पटेल
एसपी मुंगेली
ISB24NEWS Online News Portal



