करगीरोड कोट (विकास तिवारी) (10-9-2018)
रेल्वे स्टेशन से नाका चौक तक निकली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रैली।
करगीरोड कोटा:-पेट्रोल डीजल व रसोई गैस की कीमत में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कॉंग्रेश कमेटी कोटा द्वारा आज कोटा नगर को आज बंद करवाया गया जो कि पूर्ण रूप से सफल रहा, कोटा नगर के व्यापारियों ने इस मूल्य वृद्धि के विरोध बंद को समर्थन दिया।*
*कोटा नगर के व्यापारियों के समर्थन की वजह से कोटा नगर में समस्त दुकानदारों द्वारा अपने अपने व्यवसाय को बंद कर पेट्रोल, डीजल,रसोई गैस,की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि का विरोध किया गया, कुछ समय के लिए बस एवं ऑटो रिक्शा को भी रोका गया था,लेकिन जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए ,बस व ऑटो को इनसे मुक्त रखा गया,बंद के दौरान अस्पताल, दवाई दुकान निजी डिस्पेंसरी एवं डेरियों को छूट दी गई,कोटा नगर में इसका असर पूर्णतः बंद का समर्थन मिला,नगर बंद में सहयोग करने हेतु नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ता के अलावा व्यापारी बंधु, युवा वर्ग,महिला कार्यकर्ता द्वारा विशेष रूप से शामिल थे, रेलवे स्टेशन कोटा में सुबह 9 बजे सभी कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा एकत्रित होकर नगर के सभी व्यापारी,भाइयों से लाउडस्पीकर एवं प्रत्येक दुकान में जा जाकर दुकान बंद कर सहयोग करने हेतु अपील की गई, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की जमकर आलोचना की गई तथा सभी व्यापारी को जागरुक करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम स्तर को पार कर चुकी है,अब लोगों का जीना दूभर हो गया है ,घरेलू सिलेंडर के दाम चरम को पार कर गए है,डीजल पेट्रोल के मूल्य की बढ़त से सारे सामान का मूल्य बढ़ गया है।*
*नगर बंद को सफल बनाने में अरुण त्रिवेदी ,संतोष गुप्ता ,आदित्य दीक्षित रामफल बिंझवार (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी) सुरेश चौहान,प्रकाश जायसवाल संतोष मिश्रा,हासिम अली आनंद तिवारी,सोनू पांडे हरीश नामदेव,प्रतीक त्रिवेदी दिलीप श्रीवास,विजय सारथी कुलवंत सिंह,विनय ठाकुर,आदिल खान,देवेंद्र कश्यप,विशेष गुप्ता इत्यादि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।*
ISB24NEWS Online News Portal




