कांग्रेस की आवाज, वक्ता चयन अभियान

पी बेनेट 7389105897

कांग्रेस की आवाज, वक्ता चयन अभियान

मुंगेली-2023 में छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों एवं 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ में प्रत्येक जिले में *कांग्रेस की आवाज :वक्ताओ का चयन किया जा रहा है


मुंगेली जिले में वक्ता चयन के लिए 27/4/23 ( गुरुवार ) सुबह 11बजे से मुंगेली सर्किट हाउस* में साक्षात्कार रखा गया है।
कॉंग्रेस पार्टी के वक्ता बनने के इच्छुक साथी गण इस वक्ता चयन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कांग्रेस पार्टी की मजबूत और प्रखर आवाज बन सकते है ।
वक्ता चयन में वक्ताओं से छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की योजनाओं , केंद्र की मोदी सरकार की वादाखिलाफी, छत्तीसगढ़ की बेरोजगारी दर बनाम केन्द्र की बेरोजगारी दर, मोदी सरकार के भ्रष्टाचार, केन्द्रीय एजेंसियो का दुरूपयोग, महंगाई, भारत के नवनिर्माण और आजादी की लड़ाई में कांग्रेस का योगदान, मोदी राज में देश की संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करने की साजिश, देश में किसानों की स्थिति बनाम छत्तीसगढ़ में किसानों की स्थिति के विषयों पर उनकी राय ली जायेगी। साथ ही उपरोक्त के अतिरिक्त अन्य किसी समसामयिक विषयों पर भी वक्ता अपने विचार रख सकते हैं।
इस कार्यक्रम में कांग्रेस की आवाज वक्ता चयन अभियान के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुंगेली जिले के प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता  अजय गंगवानी  एवं वंदना राजपूत उपस्थित रहेंगे।
वक्ता की संप्रेक्षण एवं अभिव्यक्ति की क्षमता और कांग्रेस के पक्ष में अपनी बात रखने की योग्यता, वक्ता चयन का मुख्य आधार होगा।
वक्ता चयन कार्यक्रम में वक्ता नियुक्ति हेतु इच्छुक कांग्रेस के जिला और ब्लॉक पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एन एस यू आई,सेवादल, किसान कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, एससी एसटी कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेसजन जिला पंचायत, जनपद पंचायत सदस्यगण, नगर पालिका, नगर पंचायत के पार्षद एल्डरमैनगण एवं कांग्रेस पार्टी के लोग साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं. उक्ताशय की जानकारी रामचंद्र साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जरहागांव ने दिया

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …