एस0पी0  प्र्र्शांत अग्रवाल ने ली यातायात ट्रैफिक पेट्रोलिंग की समीक्षा बैठक”

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट,(738910589

“एस0पी0  प्र्र्शांत अग्रवाल ने ली यातायात ट्रैफिक पेट्रोलिंग की समीक्षा बैठक”


बिलासपुर:-दिनांक 14 दिसंबर 2020 को पुलिस अधीक्षक ने यातायात मुख्यालय में यातायात थाना प्रभारी और सहित यातायात के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली*जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री रोहित बघेल , उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) सत्यम पांडेय उपस्थित थे।*
*बैठक में उन्होंने यातायात व्यवस्था हेतु गठित मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग व्यवस्था की समीक्षा की साथ ही पेट्रोलिंग व्यवस्था में कसावट लाने हेतु पूर्व के गठित पेट्रोलिंग टीम में आंशिक संशोधन करते हुए उन्होंने 14 बाइक पेट्रोलिंग तथा उनके कार्य क्षेत्र में विस्तार के निर्देश दिए ।*
*इसी प्रकार प्रत्येक यातायात थाना के संपूर्ण क्षेत्रों को बीट अंतर्गत विभाजित किए जाने तथा उपलब्ध यातायात बल का आवश्यकता के अनुसार अधिकाधिक उपयोग करते हुए शहर की सुगम यातायात व्यवस्था के संचालन हेतु कहा, साथ ही उन्होंने बिलासपुर के ऐसे प्रमुख स्थलों,मार्गो, चौक, चौराहों की जानकारी भी ली , जहां अक्सर जाम की स्थिति निर्मित होती है, मुंगेली नाक, गोलबाजार, व्यापार विहार रोड, सीपत चौक से नूतन चौक मार्ग,अग्रसेन चौक, मगरपारा चौक एवं पुराना बस स्टैंड क्षेत्र, इन क्षेत्रों में विशेषकर पीक आवर में यातायात प्रभारियों को लगातार पेट्रोलिंग किए जाने तथा मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग पार्टी का उपयोग ऐसे क्षेत्रों में किए जाने कहां मार्गो में अवरोध उत्पन्न करने वाले नो पार्किंग, रॉन्ग साइड, पार्किंग वाहनों पर चस्पा नोटिस, वाहन लिफ्टिंग के साथ-साथ महत्वपूर्ण धाराओं पर मोटर व्हीकल एक्ट की प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए।*

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …