राजेश सोनी ब्यूरो रिपोर्ट....
कांग्रेस सेवादल के बैनर तले,किसान संघर्ष यात्रा समापन समारोह सम्पन….
तखतपुर-कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ आज तखतपुर में कांग्रेस किसान संघर्ष यात्रा का समापन समारोह,सेवादल प्रदेश महासचिव के सफल संचालन व निर्देशन में सम्पन्न हुवा।प्रदेश सेवादल महासचिव प्रदीप ताम्रकार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि-इस आंदोलन के दौरान अनेकों किसान की मौत हो चुकी है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार सत्ता के नशे में चूर अपने उद्योगपति मित्रों को नाराज नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसान के साथ खड़ी है। इसी संदर्भ में इस काले कानून को वापस लिए जाने छत्तीसगढ़ कांग्रेस सेवादल किसान संघर्ष यात्रा निकाल रही है।
तखतपुर में आज बुधवार को किसान संघर्ष यात्रा,जो केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा किसान विरोधी नीति से पूरे देश मे व्यापक स्तर पर विरोध होते आ रहा है।इसी कड़ी में कांग्रेस सेवा दल के बैनर तले,28 दिसम्बर रायपुर से किसानों में जागृति हेतु यात्रा,रायपुर,सिमगा, नवागढ़,मुंगेली होते हुए आज तखतपुर में भव्य समारोह में सम्पन्न हुवा।
कार्यक्रम को श्री प्रतापनारायण मिश्र राष्ट्रीय सचिव कांग्रेस सेवादल व छग प्रभारी,अरुण ताम्रकार प्रदेश अध्यक्ष,एवम विजय केशरवानी जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर अध्यक्ष ने संबोधित किया।कार्यक्रम संचालन कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे व आभार प्रदर्शन परविंदर खेड़ा ने किया।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष सेवादल(महिला)मंजुलता आनंद,जे आर साहू जी,संतोष पांडेय प्रदेश महासचिव,सज्जन सिंह दीक्षित प्रदेश महासचिव,राजेश गुप्ता,अशोक शुक्ला कार्यकारी अध्यक्ष,जगजीतसिंग मक्कड़ पूर्व विधायक,जिला महामंत्री मुन्ना श्रीवास,शिवबालक कौशिक,नपा अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा श्रीवास,जितेंद्र पांडेय जी,पार्षद श्रीमती परमजीत लवली हुरा,टेकचंद कारड़ा,लक्ष्मी यादव,मुकीम अंसारी,कैलाश देवांगन,सुनील आहूजा,अजय लुथर,मो.अजमत हुसैन जायसी,बसन्त गुप्ता,चंद्रप्रकाश देवांगन,बिहारी देवांगन,हरविंदर सिंग हूरा,राजवीर हुरा,पुनीत चौहान,देव् चंद्राकर,उमेन्द्र कुर्रे,गिरीश मयाराम कश्यप,साजिद खान,जीवन कुंजाम,लक्ष्मी बघेल,माधो भास्कर,छत्रपाल जायसवाल,कृष्णा चौहान आदि प्रमुखजनो की गरिमामयी उपस्थिति रही।