Breaking News

बच्चे जितने शिक्षित और स्वस्थ होगे, देश का भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा – मुख्यमंत्री भुपेश बघेल

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

बच्चे जितने शिक्षित और स्वस्थ होगे, देश का भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा – मुख्यमंत्री भुपेश बघेल

मुख्यमंत्री ने किया न्यायधानी बिलासपुर के तारबाहर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शुभारंभ

विद्यार्थियों से हाथ मिलाकर बढ़ाया उत्साह

बिलासपुर 03 जनवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गरिमामाय वातावरण में आज न्यायधानी बिलासपुर के तारबाहर में 93 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित स्वामी आत्मानंद अंग्रेेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, लोक निर्माण, गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव कुमार डहरिया, बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक शैलेश पांडेय, संसदीय संचिव एवं तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक रश्मि आशीष सिंह, महापौर राम शरण यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चैहान, वरिष्ठ नागरिक अटल श्रीवास्तव, आईजी रतन लाल डागी, कमिश्नर डाॅ. संजय अंलग, कलेक्टर सरांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक श्री प्रषांत अग्रवाल, विद्यालय की प्रचार्य सुश्री उषा चंद्रा सहित षिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। तत्पश्चात् स्कूल के छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री श्री बघेल सहित अन्य आगन्तुकों का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का विधिवत शुभारंभ कर विद्यालय का भ्रमण किया तथा छात्र-छात्राओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्रीबघेल ने पुस्तकालय में पहुॅचकर वहां उपलब्ध पुस्तकों एवं पत्र-पत्रिकाओं का अवलोकन किया और विजिटर बुक में संदेश लिखकर शिक्षा,हुनर और खेल कूद में कौशल का उच्च मापदण्डों को हासिल करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि बच्चे जितने शिक्षित और स्वस्थ होगे, देश का भविष्य उतना ही सुरक्षित होगा।उन्होने विद्यार्थियों से हाथ मिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

उन्होने बच्चों से रूबरू होते हुए उनके अनुभवों को साझा किया और उनके तथा उनके शिक्षको के साथ गु्रप फोटो खिचाकर अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को उनके नाम के अनुरूप आने वाले समय में उत्कृष्टता प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उल्लेखनीय है कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा पहली से 12वींे तक की कक्षाएं संचालित है। विद्यालय में 477 विद्यार्थी अध्यनरत् है। विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए माडयूलर फर्नीचर, आधुनिक प्रयोग शाला, उत्कृष्ट ग्रंथालय, खेल संसाधन की पूरी सुविधा आदि उपलब्ध है। साथ ही उत्कृष्ट स्मार्ट क्लासेस से विद्यार्थियों को षिक्षा दी जा रही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भारत स्काउट्स और गाइड्स का बेसिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट भारत स्काउट्स और गाइड्स का बेसिक प्रशिक्षण शिविर का …