छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)
बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद श्री साव ने किया सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण
मुंगेली 25 जनवरी 2021// बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद अरूण साव ने आम लोगों के लिए जिला चिकित्सालय में आज नवीन सोनोग्राफी मशीन का लोकार्पण किया। नवीन सोनोग्राफी मशीन सांसद श्री साव द्वारा सांसद मद से दी गई 18 लाख 65 हजार रूपये से क्रय की गई है। लोकार्पण अवसर पर मुंगेली नगर पालिका के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, कलेक्टर पी.एस.एल्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेदंवे, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आर के. भूआर्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक उत्कर्ष तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय में नवीन सोनोग्राफी मशीन स्थापित होने पर लोगों को सोनोग्राफी कराने हेतु अन्यंत्र नही जाना पडे़गा।
बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद साव ने किया रसोई कक्ष निर्माण हेतु भूमि पूजन
मुंगेली / बिलासपुर लोक सभा क्षेत्र के सांसद अरूण साव ने जिला चिकित्सालय परिसर में आज रसोई कक्ष निर्माण हेतु भूमि पूजन किया उन्होने रसोई कक्ष के निर्माण हेतु भूमि पूजन का कार्य विधि विधान के साथ किया। रसोई कक्ष निर्माण के लिए 10 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति हुई है। राशि की स्वीकृति सांसद साव ने अपने सांसद मद से दी है। भूमि पूजन के अवसर पर मुंगेली नगर पालिका के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, कलेक्टर पी.एस.एल्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. महादेव तेदंवे, सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आर के. भूआर्य, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री उत्कर्ष तिवारी, आर ई एस के कार्य पालन अभियंता पी.के.शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।