छग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(738910597)
राजीम माता की आशीर्वाद से साहू समाज का हो रहा है चहुंमुखी विकास- गृह मंत्री श साहू
साहू समाज को दी आडम्बरों से दूर रहने की सलाह
औराबांधा में राजीम माता जयंती सम्पन्न
मुंगेली 01 फरवरी 2021/ प्रदेश के लोक निर्माण, गृह जेल एवं धार्मिक न्यास मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज जिले के विकासखण्ड लोरमी के ग्राम औराबांधा की पावन धरा में आयोजित राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राजीम माता की पूजा अर्चना की और लोगों को राजीम माता की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोगों के सुख समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने माला पहनाकर और श्रीफल एवं शाल भंेटकर मंत्री श्री साहू का भव्य स्वागत किया।
लोक निर्माण मंत्री श्री साहू ने राजीम माता जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राजीम माता ने जिस साहू समाज को अपनी मेहनत और त्याग से संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में संगठित तरीके से काम करके अपना चहुमुंखी विकास कर रहा है। उन्होने समाज को दिखावा से दूर रहकर समाज के गरीब, असहाय, परित्यक्ता महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करने का आग्रह किया। ताकि समाज का नाम और अधिक रोशन हो सके। मंत्री श्री साहू ने कहा कि साहू समाज एक संगठित और बड़े समाज के रूप में जाना जाता है। उन्होने सामाजिक समरसता की भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाने की बात कही। मंत्री श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, बोली, रहन-सहन की परम्परा को आगे बढ़ाना प्रदेश शासन का प्रमुख उद्देश्य है और इसे ध्यान में रखकर ही कार्य किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री थानेश्वर साहू ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि राजीम माता की आशीर्वाद से समाज में उन्नति और खुशहाली आई है। उन्होने लोगों से राजीम माता की आदर्शो और विचारों को अनुसरण करने की बात कही। कार्यक्रम को जिला पंचायत के अध्यक्ष श्लेखनी सोनू चंद्राकर ने भी संबोधित किया। उन्होने आयोजन समिति को बधाई देते हुए राजीम माता की जीवन, उनके द्वारा साहू समाज के उत्थान के लिए कार्य आदि के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। लोकसभा के पूर्व सांसद लखनलाल साहू ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि साहू समाज की गौरवशाली इतिहास और परंपराएं है। उन्होने समाज को अच्छे कार्यो में सहयोग प्रदान करने की समझाईश दी। पूर्व विधायक श्री तोखन साहू ने भी संबोधित किया। उन्होने कहा कि राजीम माता की आशीर्वाद से ही गांव-गांव में राजीम माता की जयंती मनाई जा रही है। जिसके माध्यम से समाज के अनेक विभूतियों को याद करने का मौका मिल रहा है। जो समाज के लिए अनुकरणीय है। कार्यक्रम को प्रतिष्ठित नागरिक श्री सागर सिंह बैस ने भी संबोधित किया और उन्होने लोगों को राजीम माता जयंती की बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को जिला पंचायत के सदस्य अम्बालिका साहू, शीलू साहू, जिला साहू समाज के अध्यक्ष श्री बलदाऊ साहू और तहसील शाखा मुंगेली के अध्यक्ष श्री उदय राम साहू ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व समाज के लोगों ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका सम्मान किया। इसी तरह मंत्री श्री साहू का अन्य समाज के पदाधिकारियों ने भी गरिमा के साथ सम्मानित किया। तत्पश्चात मंत्री श्री साहू ने छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समाचार पत्र के कलेण्डर का विमोचन किया। कार्यक्रम का संचालन श्री जवाहर साहू ने किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री संजीत बनर्जी, कलेक्टर पीएस एल्मा, जिला के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुजूर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती भारती लोकराम साहू, श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू, ग्राम के सरपंच श्रीमती प्रियंका साहू सहित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे