*बिलासपुर और रायपुर में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश हेतु चयन स्पर्धा का पुनः आयोजन*

छःग ब्यूरो चीफ पी नेनेट(7389105897)

*बिलासपुर और रायपुर में हॉकी, तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स अकादमी में प्रवेश हेतु चयन स्पर्धा का पुनः आयोजन*

मुंगेली 18 फरवरी 2021// खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में भारत सरकार की खेलो इंडिया योजनार्तगत् खेलो इंडिया सेन्टर ऑफ एक्सिलेंसष् प्रारंभ किया जा रहा है। यह सेन्टर एक आवासीय खेल अकादमी होगी जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के बालक बालिकओं को खेल का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। बिलासपुर के साथ-साथ रायपुर में भी खेल विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेल अकादमी प्रारंभ की जा रही है। जिसमें हॉकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का खेल प्रशिक्षण प्रदान किया जावेगा। रायपुर एवं बिलासपुर की खेल अकादमी में जिन बालक बालिकओं को प्रवेश मिलेगा उन्हें आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेईंग कीट, दुर्घटना बीमा, खेल प्रशिक्षण सुविधाएं खेल विभाग द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी। पूर्व में यह आयोजन 17 फरवरी 2021 को होने वाला था परंतु लगातार बारिश होने और खराब मौसम के कारण ट्रायल स्थगित कर दिया गया था। अब यह ट्रायल पुनः 22 फरवरी 2021 दिन सोमवार को प्रात 9 बजे से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम मुंगेली में आयोजित किया जाएगा। जिले के ऐसे खिलाड़ी, बालक- बालिकाएं जिनकी आयु 17 वर्ष से कम है जो बिलासपुर या रायपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक है, वे अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, पूर्ण पता, मोबाईल नं., खेल का नाम अपने अभिभावक का सहमति पत्र व अन्य जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर विकासखण्ड लोरमी में श्री सुबोध सिंह मोबाईल नम्बर 9669699490, विकासखण्ड पथरिया में श्री अशोक यादव मोबाईल नम्बर 8319812578, विकासखण्ड मुंगेली में कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग कक्ष क्रमांक 241, कलेक्ट्रेट मुंगेली में प्रस्तुत कर अपना पंजीयन करा सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग मुंगेली में मोबाईल नं. 9685512360 से संपर्क किया जा सकता है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …