छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)
कलेक्टर ने की राज्य शासन की अभिनव योजना गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा
मुंगेली 19 फरवरी 2021// कलेक्टर पी.एस एल्मा ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में राज्य शासन की अभिनव योजना गोधन न्याय योजनाओं की जानकारी हेतु क्षेत्र भ्रमण के लिए गठित दलों की बैठक लेकर गोधन न्याय योजना की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार पशु पालको से गोठानों में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा दो रूपये प्रति किलो के दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। गोबर से जैविक खाद का निर्माण किया जा रहा है। उन्होने निर्मित जैविक खाद का विक्रय राज्य शासन द्वारा निर्धारित दर पर कृषि, उद्यानिकी, वन सहित अन्य संस्थानों में विक्रय करने के निर्देश दिये। ताकि खेतो की उर्वरता बना रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि महिला स्व सहायता समूह द्वारा गोठान में खरीदे गये गोबर को किसी भी स्थिति में खुले में नहीं रखा जाएगा। उन्होने गोबर को शेड में ही निर्धारित अवधि तक रखने के निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री एल्मा ने कहा कि जहां वर्मी टेंक का निर्माण नही हुआ है, वहां कम लागत में वर्मी टेंक का निर्माण कर वर्मी कम्पोस्ट खाद निर्माण किया जाए। बैठक में उन्होने साख-सब्जी एवं फल उत्पादन हेतु बनाये गये बारी विकास के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होने गोठान के माध्यम से होने वाले कार्य और बारी विकास का कार्य को एक ही महिला स्व सहायता समूहों को देने के निर्देश दिये। बैठक में उन्होने पशु के चारे के लिए गोठानों में उपलब्ध पैरा के संबंध में जानकारी प्राप्त की और पैरा दान हेतु कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। इसी तरह उन्होने गोठान में डबरी निर्माण, शेड निर्माण सहित अन्य आजीविका मूलक गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी रोहित ब्यास, कृषि विभाग के उपसंचालक डी.के.ब्यौहार सहित गोधन न्याय योजनाओं की जानकारी हेतु क्षेत्र भ्रमण के लिए गठित दलों के अधिकारीगण मौजूद थे।