भाजपा मंडल तखतपुर द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट,(7389105896)

भाजपा मंडल तखतपुर द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन

तखतपुर:- भाजपा मंडल तखतपुर द्वारा प्रदेश में बढ़ रहे अत्याचार, हत्या अनाचार, वादाखिलाफी, सूदखोरों के आतंक के विरोध तथा मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र बठेना में हुए नरसंहार के विरोध में भाजपा मंडल तखतपुर के द्वारा पुराने बस स्टैंड में मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सरकार की नीतियों का विरोध किया गया जिसमें मंडल अध्यक्ष  त्रेता नाथ पांडे  के द्वारा बदहाल कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेसी सरकार को कटघरे में खड़ा किया वही जिला कार्यसमिति सदस्य  कृष्ण कुमार साहू तथा नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष  ईश्वर देवांगन ने कहा कि कांग्रेस के राज में माफियाओं के आतंक एवं  गुंडाराज से सरकार का असली चेहरा उजागर हो गया है। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष त्रेता नाथ पांडे महामंत्री नैन लाल साहू, पार्षद प्रतिनिधि काशी देवांगन, नरेंद्र रात्रे ज्ञान सिंह ठाकुर कृष्ण कुमार साहू कोमल सिंह ठाकुर पार्षद विश्वनाथ यादव छोटे लाल कौशिक,हरी राम,  मनीष यादव हनुमंत मरावी लोकेश कौशिक नानू यादव दीपक यादव शीतल साहू अशोक गुप्ता आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …