राजेश सोनी बिलासपुर ब्यूरो रिपोर्ट…..9691067366
पीएससी के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया आंदोलन,युवा अधिकार हस्ताक्षर अभियान का आगाज।
तखतपुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा,पीएससी में लगातार हो रही गड़बड़ियों को लेकर आक्रामक मोड़ में आ गया है।भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने प्रदेशस्तर पर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुवात कर प्रदेश सरकार और पीएससी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी ने कहा कि प्रदेश सरकार और पीएससी की ऎसी मनमानी और लगातार उजागर होती गड़बड़ियों के खिलाफ भाजयुमो 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेशस्तर पर 18 मार्च से चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है।जिसमे भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान प्रदेश के सभी जिलों में जिलास्तर से प्रारम्भ होकर मंडल स्तर पर चलेगा।हस्ताक्षर अभियान के साथ,जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन कर,जिला कलेक्टेट तक न्याय यात्रा निकाला जाएगा ततपश्च्यात कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपेंगे।
भाजयुमो तखतपुर मंडल-
इसी कड़ी में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार व भाजयुमो जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी के मार्गदर्शन पर भाजयुमो तखतपुर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अंतर्गत जीएमपी कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया।जिसमे प्रमुख रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य अनुभव शुक्ला जी,युवा मोर्चा महामंत्री तिलक देवांगन,युवामोर्चा अध्यक्ष अजय यादव,राकेश तिवारी,राघवेन्द्र पांडेय,सोहन कश्यप,सूर्या कश्यप सहित भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजयुमो विजयपुर मंडल-
भाजयुमो विजयपुर मंडल के कार्यकर्ता मंडल अंतगर्त ग्राम विजयपुर,सिलतरा,बेलपान,हरदी,लिम्हा,पाली,गमजू, जुनापारा,नेवसा, सिंघनपुरी में हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमे प्रमुखरूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कश्यप,महामंत्री दिनेश साहू,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता त्रिपाठी,भाजयुमो अध्यक्ष कामता कुलमित्र,अंकित मिश्रा,सुनील यादव,देवराज,निखिल तिवारी,विकाश कौशिक,ओमप्रकाश कौशिक,ईश्वर,राजेन्द्र,ध्रुव,आशीष त्रिपाठी सहित भाजयुमो के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ISB24NEWS Online News Portal

