महिला दिवस पर स्कूल की अनोखी पहल,सेवारत आया माँ बनी मुख्यातिथि,उद्द्बोधन के समय मुख्यातिथि हुई भावुक।

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

महिला दिवस पर स्कूल की अनोखी पहल,सेवारत आया माँ बनी मुख्यातिथि,उद्द्बोधन के समय मुख्यातिथि हुई भावुक।

रायपुर-  महिलाओंकीसामाजिक,आर्थिक,सास्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को पहचानने,उन्हें सम्मान देने,के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।जिसका उद्देश्य महिलाओं की समानता के बारे में जागरूकता बढ़ाना सहित महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट करना है।इसी कड़ी में रॉयल कान्वेंट हाई स्कूल डीडी नगर रायपुर में अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया।जिसमे परिश्रमी प्रेरणादायी महिलाओं की भूमिका को सबके सम्मुख लाने,अनोखी पहल किया गया।जहाँ स्कूल में सेवारत आया मॉ को कार्यक्रम के मुख्यातिथि की आसंदी पर विराजित कर सम्मान प्रकट किया गया।

स्कूल की संचालिका श्रीमती दीपिका मुकेश सोनी ने नारी की महिमा और महिला दिवस को मनाये जाने के महत्व के बारे में बताया की नारी वो शक्ति है जो अपने साहस,परिश्रम और दूरदर्शिता से असंभव को संभव कर दिखाती है।विशिष्ट लोगों को मंच और पद आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं जिससे वह अपनी बातें अपने विचार प्रकट करते है परंतु जमीनी स्तर से जुड़े कुछ ऐसे लोग जिन्हें अपनी बात रखने के लिए मंच नहीं मिल पाता ऐसे लोग भी अपने जीवन में काफी संघर्ष किए रहते हैं लेकिन अपनी बात नहीं रख पाते,इन्हें भी अपनी बात और अपने विचार रखने के लिए मंच मिलना चाहिए।इसी तारतम्य में आज के कार्यक्रम की मुख्यातिथि,सम्मान सरोजिनी दीदी को जाता हैं।जिसने निष्ठा से,ईमानदारी से कार्य करते हुए अपने बच्चों को शिक्षा दी।यह स्कूल और सरोजनी दीदी दोनों के लिए गौरव की बात है।आज उनकी बेटी हिंदुस्तान के सबसे बड़े हॉस्पिटल रायपुर एम्स में एक अच्छे पद पर सेवा दे रही है।मुख्यातिथि सरोजनी दीदी अपने उदबोधन के समय भावुक हो गयी।उन्होंने अपने 17 साल स्कूल सेवाकाल अनुभव को सांझा किया,आया मां को सम्मानित करने के साथ-साथ स्कूल में पालको और शिक्षकगण के बीच वर्तमान शिक्षा प्रणाली और समाज विषय पर एक परिचर्चा भी हुई।स्कूल की प्राचार्य श्रीमती ममता रेड्डी ने कहा की- महिला दिवस एक सम्मान समारोह तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए महिला दिवस पर किसी विशेष मुद्दा पर चर्चा भी होनी चाहिए जिससे महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और चर्चा में सम्मिलित होने का सभी को मौका भी मिलता है।कार्यक्रम मंच संचालन श्रीमती सुनीता सेन सहायक शिक्षिका के द्वारा किया गया।

युक्त कार्यक्रम में प्रमुखरूप से इनकी गौरवपूर्ण उपस्थिति रही-

श्रीमती सीमा त्रिपाठी,श्रीमती ओम कुमारी,श्रीमती रूपल बाबर,श्रीमती ममता सोनी,श्रीमती मनीषा सोनी,श्रीमती पुष्पा बेहरा, श्रीमती पार्वती लहरी,मधु चंद्रा सम्मानित पालकगण व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …