जिला विपणन अधिकारी टिकेंद्र राठौर तत्काल प्रभाव से निलंबित

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट(7389105897)

जिला विपणन अधिकारी  टिकेंद्र राठौर तत्काल प्रभाव से निलंबित

मुंगेली 31 मार्च 2021//   छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के प्रबंध संचालक  अंकित आनंद ने कलेक्टर मुुंगेली  पी.एस एल्मा के अनुसंस्था पर जिला विपणन अधिकारी (सहायक प्रबंधक) श्री टिकेंद्र राठौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जिला विपणन अधिकारी (सहायक प्रबंधक)  टिकेंद्र राठौर द्वारा बिना पूर्व सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहने, पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही तथा अनुशासनहीनता बरतने के फलस्वरूप, उन्हें छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ के सेवानियम 2007 की कंडिका 27 (1) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। निलम्बन अवधि में श्री टिकेन्द्र राठौर (सहायक प्रबंधक) का मुख्यालय विपणन संघ मुख्यालय नवा रायपुर अटल नगर रहेगा। 

 टिकेंद्र राठौर को निलम्बन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त करने की पात्रता रहेगी।  टिकेन्द्र राठौर सहायक प्रबंधक जिला विपणन अधिकारी, मुंगेली के निलंबन के कारण जिला विपणन अधिकारी, बिलासपुर को अपने कार्य के अतिरिक्त आगामी आदेश पर्यन्त जिला विपणन अधिकारी मुंगेली का कार्य सम्पादित करने हेतु आदेशित किया गया है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …