अधिकारियों ने दो मिनट के मौन धारण कर डॉ खेड़ा को दिया श्रद्धांजलि

छ ग ब्यूरो चीफ पी बेनेट

अधिकारियों ने दो मिनट मौन धारण कर डाॅ. खेड़ा को श्रद्धांजलि दी

मुंगेली 23 सितम्बर 2019/ कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की उपस्थिति में समय सीमा बैठक के पश्चात कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में अधिकारियों ने दो मिनट मौन धारण कर डाॅ. पी.डी. खेड़ा को श्रद्धांजलि दी। कलेक्टर ने बताया कि प्रोफेसर डाॅ. प्रभुदत्त खेड़ा का सबेरे अपोलो अस्पताल बिलासपुर में निधन हो गया। वे प्रसिद्ध गांधीवादी और समाजसेवी थे। डाॅ. खेड़ा अचानकमार क्षेत्र के ग्राम लमनी में बैगा आदिवासियों के बच्चे को शिक्षा देने में अपने जीवन को समर्पित किया। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एचके शर्मा, अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने, एसडीएम मुंगेली रूचि शर्मा, एसडीएम पथरिया श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, डिप्टी कलेक्टर डाॅ. आराध्या कमार, श्री आरआर चुरेंद्र, श्री आरके तम्बोली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहदान के संकल्प ने रचा मानवता का प्रेरक अध्याय, चर्च में कुमार राज कश्यप का सम्मान

🔊 Listen to this देहदान के संकल्प ने रचा मानवता का प्रेरक अध्याय, चर्च में …