थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार की टीम को मिली सफलता,पकड़े गए दो नशे के सौदागर,एनडीपीएस के तहत हुई कार्यवाही।

राजेश सोनी बिलासपुर ब्यूरो रिपोर्ट 9691067366

थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार की टीम को मिली सफलता,पकड़े गए दो नशे के सौदागर,एनडीपीएस के तहत हुई कार्यवाही

थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार की टीम को मिली सफलता,पकड़े गए दो नशे के सौदागर,एनडीपीएस के तहत हुई कार्यवाही।

आरोपियों द्वारा अवैध नशीला सिरप को खपाने कर रहे थे ग्राहक की तलाश…

बिलासपुर- बिलासपुर जिले में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा अपराधियो का नेटवर्क तोड़ने का कार्यक्रम जारी है।जिला पुलिस द्वारा पहले भी नशा के माफियाओ पर शिकंजा कसते हुए,अवैध नशा सामग्री बरामद कर दर्जनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया।

आज फिर सिविल लाइन की पुलिस ने बिलासपुर को उड़ता पंजाब से बचा लिया।बिलासपुर में नशे के कारोबारी भारी मात्रा में नशे का अवैध कारोबार चला रहे थे।इसमे सिविल लाइन पुलिस ने दो लोगो को सलाखों के पीछे भेजा है।पुलिस द्वारा पकड़े गए नशे के इन सौदागरों के कब्जे से भारी मात्रा में नशे की सामग्री बरामद की है।पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशानुसार एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप,व नगर पुलिस अधीक्षक स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार द्वारा नशे के कारोबारियों के धर पकड़ हेतु एक टीम गठित किया गया।मुखबिर की सूचना पर पुलिस निरीक्षक सुरेन्द्र स्वर्णकार द्वारा बजरंग चौक तालापारा में दविश दिया गया।तब उन्हें दो लोगो के पास सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में 180 नग कोडिन युक्त onerex सिरप,दो नग मोबाइल एक मोटर सायकल व 400 नगद रुपया बरामद किया गया।जप्त संपत्ति का कुल मूल्य 88000 रुपये हैं।पकड़े गए आरोपी में एक का नाम आदिल खान पिता रहीम खान उम्र 21 वर्ष निवासी तालापारा घोड़ादाना स्कूल के पास वही दूसरे आरोपी का नाम मयंक पांडेय पिता सुरेन्द्र पांडेय उम्र 20 वर्ष निवासी भारती नगर बिलासपुर को गिरफ्तार कर उन पर धारा 21,22 एनडीपीएस के तहत कार्यवाही किया गया।

कार्यवाही में गठित टीम-सिविल लाइन थाना प्रभारी सुरेन्द्र स्वर्णकार,राकेश पटेल,मनोज पटेल,अरविंद सिंग,कुँवर साय पैकरा,संजीव जांगड़े,जय साहू,विकास यादव,जितेंद ठाकुर,दिनेशकांत शामिल रहे।

समाचार विज्ञापन इंटरव्यू देने हेतु संपर्क करें आइएसबी 24 न्यूज़ छःग ब्यूरो चीफ पी  बेनेट 7389105897

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …