छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897
सफलता की कहानी
लाॅकडाउन में कृषकों के लिए बडी राहत बनी राजीव गांधी किसान न्याय योजना
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रथम किस्त की राशि पाकर उन्नत किस्म के खाद, बीज एवं रासायनिक उर्वरक आदि की व्यवस्था करने में होगी आसानी -दीनाराम चतुर्वेदी
मुंगेली // कोरोना वायरस कोविड-19 से बचाव एवं नियंत्रण के लिए राज्य सरकार के द्वारा लॉकडाउन से प्रभावित किसानों के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से कृषि कार्य हेतु सहायता राशि प्रदान की जा रही है। इससे सभी वर्ग के कृषको को काफी हद तक राहत मिली है। जिले के विकासखंड मुंगेली के ग्राम टोडा के 51 वर्षीय किसान श्री तारन के लिए राजीव गांधी किसान सम्मान योजना बड़ी राहत लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से किसानों को चार किस्तों में धान खरीदी के अंतर की राशि प्रदान की जा रही है। योजना से हुए लाभ के संबंध में श्री तारन ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना का शुभारंभ किया गया जिसके तहत मैने खरीफ वर्ष 2020-21 में 68 क्विंटल धान बेचा था जिसके समर्थन मूल्य पर बेचे गए धान के अंतर की लगभग कुल 48 हजार राशि की प्रथम किश्त के रूप में 12 हजार 011 रूपए मेरेे खाते में राज्य शासन द्वारा जमा कराई गई है। किसान श्री तारण ने बताया कि लाॅकडाउन के प्रभाव से रोजी-मजदूरी के कार्य लगभग बंद हो जाने के कारण घर कि स्थिति दिन ब दिन खराब होती जा रही थी। बचे हुए अनाज से किसी तरह भरण पोषण कर पा रहे थे, जो भी खत्म होने वाला है,जिस कारण उनके परिवार को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने बताया कि छोटे किसान होने तथा उनके परिवार के जीविकोपार्जन का आधार केवल खेती-किसानी एवं रोजी मजदूरी होने के कारण लाॅकडाउन में बाहरी आय स्रोत पूरी तरह से बंद हो गया था। इस मुश्किल हालात में वे अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए सदैव चिंतित रहते थे। लेकिन उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों की समस्याओं को समझा और लॉकडाउन की कठिन परिस्थिति में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत आर्थिक मदद दी। इसी प्रकार विकासखड मुंगेली के ग्रांम सिंगनपुरी के कृषक दानीराम चतुर्वेदी ने भी बताया है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की प्रथम किस्त की राषि के रूप में बैंक खाते में 10 हजार से अधिक की राशि आई है, जिससे बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्राप्त सहायता राशि से आगामी खरीफ सीजन में बेहतर तरीके से खेती-किसानी की तैयारी करने में बहुत मदद मिली है। साथ ही उन्नत किस्म के खाद, बीज एवं रासायनिक उर्वरक आदि की व्यवस्था करने में आसानी हुई है होगी। भूमि सुधार, समतलीकरण, मेंड़ बंधान इत्यादि कार्य करने में आसानी हुई है। इस बार भी अच्छा उत्पादन प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करूंगा। दानीराम चतुर्वेदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं जिला प्रशासन को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से सहायता राशि प्रदान करने के लिए सहृदय से धन्यवाद देते हुए अपना आभार व्यक्त किया।