छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के 7 साल कार्यकाल पूर्ण होने पर लोगों को मास्क, सैनिटाइजर व कोवैक्सीन लगाने हेतु किए प्रेरित ,
तखतपुर – भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्षिता पाण्डेय प्रदेश प्रतिनिधि के मार्गदर्शन में देश के यसशवी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात साल कार्यकाल के पूर्ण होने पर संगठन ही सेवा है आयोजित कार्यक्रम में शक्तिकेन्द्र ,बुथ स्तर में जाकर जनजागरूकता प्रदान किये। इस अवसर पर मण्डल महामंत्री प्रदीप कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल के सात पूर्ण होने पर पूरे प्रदेश में सेवा ही संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसी क्रम मे तखतपुर विधानसभा के चारो मंडलो में विविध कार्यक्रम किया गया है। पार्षद कोमल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सर्व विकास-समग्र विकास के मूलमंत्र के साथ देश के विकास के लिये अनुकारणीय कार्य किया है
। इन सात सालों में जो किर्तिमान पुरी दुनियां में स्थापित किया है। हम सबको उनके नेतृत्व में चलकर समाज में अंत्योदय के स्थापना के लिये कार्य करना होगा। भाजपा युवा मोर्चा अजय यादव ने कहा कि इस विषम काल में समूचे देशवासियों के हित में कई महात्वपूर्ण फैसले लिये है। कोरोना के कारण जिन परिवारों में अपने पालकों को खोया है। उनके लिए देश के प्रधानमंत्री पालक की भूमिका निभा रहें हैं। यह निश्चित ही हृदयस्पर्शी योजना है। जिसके हम सबको उनको अपनी शुभकामनायें प्रेषित करते हैं। पार्षद नैन लाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम सब विश्वगुरू बनेंगे तखतपुर
विधानसभा के घोरामार , मरहिकापा, बघेलकापा काठाकोणी जैसे विभिन्न गांवों में कार्यक्रम में शामिल होकर सूखा अनाज पैकेट व मास्क सेनिटाईजर का वितरण किया गया। इस मौके भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मंडल अध्यक्ष बलराम देवांगन कैलाश ठाकुर, हरिशंकर वर्मा,नगर निगम पार्षद संजय सीमा सिंह, अनीता श्याम कार्तिक वर्मा पार्टी से सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता,पदाधिकारी,युवा कार्यकर्ता मौजूद थे। ग्राम बीजा शक्तिकेन्द्र जागरूकता अभियान चलाया गया कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष जीवन लाल पाण्डेय,मंडल उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू महामंत्री नैन लाल साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वनाथ यादव अजय यादव, कोमल सिंह ठाकुर राजेश सोनी, ज्ञान सिंह, माधव देवांगन ,मोनू सेमर तिलक देवांगन ओमकार सोनी व भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।