आम जनता के कार्य पारदर्शिता के साथ निर्धारित अवधि में हो पूरी कलेक्टर अजीत वसंत

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

आम जनता के कार्य पारदर्शिता के साथ निर्धारित अवधि में हो पूरी

कलेक्टर  अजीत वसंत ने किया तहसील कार्यालय लोरमी का निरीक्षण

मुंगेली /  कलेक्टर  अजीत वसंत द्वारा अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर विकास कार्याें की जयाजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज तहसील कार्यालय लोरमी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हेंने कहा कि आम जनता समय और पैसे का परवाह कियेे बिना अपने छोटे-छोटे कार्य के लिए पूरे विश्वास के साथ तहसील कार्यालय में आते है। उनका कार्य पूरी पारदर्शिता के निर्धारत अवधि में पूरी होनी चाहिए। कलेक्टर श्री वसंत ने निरीक्षण के दौरान तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायलय में प्रक्रियाधीन राजस्व प्रकरणों की शीर्षवार जानकारी प्राप्त की। इसी तरह उन्होंने अविवादित नामांतरंण, बटवारा और सीमांकन प्रकरणों का आॅनलाइन निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निराकृत प्रकरणों को रिकार्ड में दर्ज करने के निर्देंश दिये। इसी तरह उन्होंने डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यपित प्रकरणों की भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने प्राकृतिक आपदा से पीडितों को दी गई राहत राशि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की और उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से पीडितों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पीडितों को निर्धारित अवधि में राहत राशि प्रदान करने के निर्देश दिये। इसी क्रम में उन्होंने केशबुक सहित अन्य पंजीयों का भी अवलोकन किया और उन्होंने नियमित रूप से पंजी संधारित करने के निर्देंश दिये। इस अवसर पर रीडर शाखा, कानूनगो शाखा, डब्लू.बी.एम. शाखा, नायब नजीर, नाजरात शाखा, माॅडल रिकार्ड रूम अदि का भी अवलोकन किया और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने तथा परिसर के सौन्दयींकरण के संबंध में आवश्यक निर्देंश दिये। इस अवसर पर लोरमी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व  चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी मौजूद थे। 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …