छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897
16 लीटर अवैध महुआ शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर पुलिस द्वारा लगातार नशे के कारोबारियों की विरुद्ध की जा रही है कारवाही
गिरफ्तार आरोपी
1. सुरेंद्र प्रताप अनंत पिता रामदीन अनंत उम्र 28 साल निवासी सोनबंधा थाना तखतपुर
2. मोहित कुमार कोसले पिता उत्तरा कुमार उम्र 22 साल निवासी सोनबंधा थाना तखतपुर
तख़तपुर पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण श्रीमान एसडीओपी महोदय कोटा के विशेष मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी दौरान सूचना प्राप्त हुआ कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 10 ए ए 7455 में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर मेन रोड खपरी की ओर परिवहन कर रहे हैं सूचना पर तखतपुर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपियों सुरेंद्र प्रताप एवं मोहित कुमार मोहल्ले के कब्जे से 16.5 लीटर हाथ भट्टी का बना महुआ शराब तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को बरामद कर जप्त किया गया है तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज, प्र आर गोपाल खांडेकर, आरक्षक तरुण केसरवानी, आकाश निषाद, मनमोहन कोसले का विशेष भूमिका रहा।
ISB24NEWS Online News Portal


