12वीं बोर्ड परीक्षा में टाॅपटेन में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र श्री टिकेश वैष्णव को द्वितीय किश्त के रूप में उनके पिता श्री वैष्णव को 5 लाख रूपये का चेक प्रदान

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

12वीं बोर्ड परीक्षा में टाॅपटेन में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र श्री टिकेश वैष्णव को द्वितीय किश्त के रूप में उनके पिता श्री वैष्णव को 5 लाख रूपये का चेक प्रदान 

मुंगेली//  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  थानेश्वर साहू की अनुशंसा पर माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2019-20 में आयोजित 12वीं बोर्ड परीक्षा में टाॅपटेन में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र  टिकेश वैष्णव को उच्च शिक्षा के लिए 20 लाख रूपये की स्वीकृत की है। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  साहू और कलेक्टर  अजीत वसंत ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय में श्री टिकेश वैष्णव को द्वितीय किश्त के रूप में उनके पिता  शिवकुमार वैष्णव को 5 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान अध्यक्ष  साहू ने  टिकेश वैष्णव के पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी प्राप्त की।  इस अवसर पर मुंगेली अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार, तहसीलदार  मायानंद चंद्रा, जिला कलेक्टोरेट के अधीक्षक  अशोक सोनी और  नागेश उपाध्याय उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि  टिकेश वैष्णव को 2020 में प्रथम किश्त के रूप में 05 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …