Breaking News

नागरिको ने किया बड़ी उत्साह के साथ छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

छःग ब्यूरो चीफ़ पी बेनेट 7389105897

नागरिको ने किया बड़ी उत्साह के साथ छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

मुंगेली // शासन के 03 वर्ष पूरा होने पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्ग निर्देशन में जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल 19 दिसम्बर को ग्राम लालपुर धाम में छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने बड़ी उत्साह के साथ छायाचित्र विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत हुये। उन्होने बताया कि जनसंपर्क विभाग द्वारा एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक साथ मिल रही है। जो शासन की एक अच्छी पहल है। इस अवसर पर नागरिको एवं विद्यार्थियों को जनमन, पत्रिका, पाॅम्पलेट, ब्रोसर का निःशुल्क वितरण किया गया। ग्राम पेंडरी तालाब के पुकल सिंह, गुरूवाईन डबरी के  लक्ष्मी नारायण डहरिया, ग्राम लीलापुर के  प्रकाश काठले और ग्राम शीतलपुर (सूखाताल) के  भारत लाल पाटले ने कहा कि

यह प्रदर्शनी सामान्य ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुॅचाने में महत्वपूर्ण एवं उपयोगी है। गुरूवाईन डबरी के रिटायर्ड प्रधान पाठक  लक्ष्मी नारायण डहरिया ने प्रदर्शनी स्थल पर ही जनमन का अध्ययन करते हुए बताया कि प्रदर्शनी बच्चों के सामान्य ज्ञान बढ़ाने में मददगार है। वे अपने भविष्य में किस क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते है, इस संबंध में उन्हे आवश्यक जानकारी मिल रही है। 
उल्लेखनीय है कि आकर्षक सनबोर्ड के माध्यम से राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना – मुख्यमंत्री किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, स्वास्थ्य योजनाएं, वनोपज, बिजली बिल हाफ योजना, श्रम सम्मान-श्रमिकों को सुविधाओं के नए आयाम, वनोपज से वन आश्रितों के जीवन में बहार, युवाओं को नए रोजगार के अवसर,

छत्तीसगढ़ी तीज त्योहारों पर नए सार्वजनिक अवकाश, नारी सशक्तिकरण के नए कदम, रोका-छेका अभियान, गोधन न्याय योजना, जल जीवन मिशन, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, जन स्वास्थ्य के बड़े कदम, सुराजी गांव योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना,  धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दवाइयों की उपलब्धता आदि की विस्तृत जानकारी प्रदर्शित की गई है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

घनश्याम श्रीवास राष्ट्रीय सेवा रत्न से हुए सम्मानित

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट घनश्याम श्रीवास राष्ट्रीय सेवा रत्न से हुए सम्मानित तखतपुर..प्रभु …