तखतपुर भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता को किया याद,जन्मजयंती पर पूण्य स्मरण

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

अटलजी राजनीतिक शुचिता के पर्याय थे- हर्षिता पाण्डेय

तखतपुर भाजपा ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता को किया याद,जन्मजयंती पर पूण्य स्मरण 

तखतपुर. पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मजयंती पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय ने अटलजी को राजनीति में मूल्य आधारित और शुचिता का पर्याय बताया।

 उन्होंने श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छ ग राज्य के निर्माता, भारत रत्न,पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का सारा जीवन,देश सेवा और जनता की सेवा में बीता। वे जो कहते थे अक्षरश:पालन करते थे।छ ग राज्य का निर्माण का सारा श्रेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को जाता है। देश में अनेंक जनहितैषी योजनाओं का सूत्रपात अटल जी ने किया।कार्यक्रम को मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय और कृष्णकुमार साहू ने भी संबौधित किया।संचालन भाजपा महामंत्री प्रदीप कौशिक ने किया।कार्यक्रम के प्रारंभ में अटल जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

 कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह के आगमन को लेकर चर्चा हुई l

जीवन लाल पांडे भाजपा जिला उपाध्यक्ष त्रेतानाथ पांडे मंडल अध्यक्ष तखतपुर संतोष कश्यप विजयपुर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कौशिक नैनलाल साहू कृष्णकुमार साहू विश्वनाथ यादव राजेश सोनी माधो देंवागन अजय यादव कोमल सिंह ठाकुर तिलक देवांगन संजय निर्मलकर नोहर सिंह ठाकुर लक्ष्य पटेल नितेश पटेल रोशन ठाकुर कोमल श्रीवास राघवेंद्र पांडे कांशी देवांगन शिव देवांगन ईश्वर देवांगन ज्ञान सिंह ठाकुर नरेंद्र रात्रे सरजू यादव जयलाल सिंगरौल कुलेश्वर साहू अमित यादव प्रीतम कश्यप मोनू सेमर प्रकाश पाटले सागर कैवर्त प्रमोद खूंटे मालती यादव भाग्यलक्ष्मी कौशिक प्रतिभा देवांगन आयुष यादव अभिषेक ठाकुर आदर्श सोनी राकेश कश्यप नवीन पाली सूरज गोस्वामी सोहन कश्यप सूर्या कश्यप राकेश तिवारी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे l

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …