ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू ने किया धान खरीदी केंद्रों व गौठान का निरीक्षण

छःग ब्यूरो चीफ पी बेनेट 7389105897

ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र  साहू ने किया धान खरीदी केंद्रों व गौठान का निरीक्षण

मुंगेली:-ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू ने अपने निगरानी समितियों के साथ  खम्हरिया एवं लौदा धान उपार्जन केंद्र  व खम्हरिया गौठान का  निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने छत्तीसगढ़ काँग्रेस सरकार के मुखिया माननीय भूपेश बघेल जी के द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी 1 दिसम्बर से प्राम्भ हुआ और किसानों अन्न का एक एक दाना खरीदा जाएगा ।पिछले वर्ष काँग्रेस सरकार के द्वारा 92 लाख मीट्रिक धान खरीदा गया था इस वर्ष 21 -22 में एक करोड़ पांच लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है । अध्यक्ष साहू दोनों केंद्रों में धान बेचने आये किसानों से रूबरू हुए एवं धान खरीदी में किसी प्रकार की  परेशानी  चाहे बोरा संबंधी टोकन या धान बेचते समय हो तो अवश्य बताए पूर्व में कई धान खरीदी केंद्रों में किसानों से लिये पुराने बारदाना का ऑनलाइन में एंट्री नही करने की शिकायत किसानों के माध्यम से मिला था इस प्रकार की कोई शिकायत नही मिलना चाहिए धान खरीदी केंद्रों के प्रभारी व ऑपरेटरों को चेतावनी दिया गया एवं किसानों को भूपेश सरकार के मापदंड में धान खरीदी में कोई समस्या नही आनी चाहिए व छोटे किसानों का पहले लिया जाय फिर बड़े किसानों धान खरीदा जाय।धान खरीदी में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा।उपस्थित किसानों ने समर्थन मूल्य में धान खरीदने के लिए भूपेश बघेल सरकार की सराहना करते हुए धन्यवाद कहा साथ ही साथ बोनस की राशि किसानों को राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से चार किस्तो में प्राप्त होता वह किसानों को सही समय मे प्राप्त होता है जो वरदान साबित हो रहा है।बारदाना के कमी के संबंध में अध्यक्ष ने कहा केंद्र की भाजपा की मोदी सरकार के द्वारा कई रुकावटे पैदा किया जा रहा कि किसानों की धान की खरीदी ठीक से ना फिर भी छत्तीसगढ़ काँग्रेस के भूपेश बघेल सरकार के द्वारा किसानों को धान खरीदी में किसी प्रकार की कोई समस्या न हो हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है साथ ही छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा जिला काँग्रेस ब्लॉक काँग्रेस कमेटी के माध्यम से धान खरीदी केंद्रों में किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की समस्या न हो इसलिए सभी धान खरीदी केंद्रों में कांग्रेस के सक्रिय सदस्यों को निगरानी समिति व किसान सहयोग समिति का सदस्य नियुक्त किया है जो प्रतिदिन केंद्रों में किसानों का सहयोग कर रहे है एवं केंद्रों में कोई गड़बड़ी न हो सतत निगरानी किया जा रहा है ।जरहागांव ब्लॉक में कुल 24 धान उपार्जन केंद्र व उपकेंद्र है जिसमे सभी धान खरीदी केंद्रों में 3 सक्रिय सदस्यों का  निगरानी समिति व 10 लोगो का  किसान सहयोग समिति बनाया गया जो प्रतिदिन किसानों को धान खरीदी में सहयोग व  कोई गड़बड़ी न हो निगरानी करते है ।  अध्यक्ष ने काँग्रेस सरकार के सुराजी योजना खम्हरिया में गौठान का भी निरीक्षण किया और जल्द से जल्द गौठान निर्माण कार्य पूर्ण करने का अपील उपस्थित इंजीनियर सरपंच उपसरपंच एवं ग्रामवासियों से किया  । जरहा गांव ब्लॉक अध्यक्ष ने एक विशेष बात बताया कि धान खरीदी में किसानों को कोई समस्या ना हो इसलिए ब्लॉक कंट्रोल रूम बनाया गया है जिसमे दो सक्रिय पदाधिकारी बैठाया गया और एक मोबाइल नम्बर जारी किया गया जो सभी निगरानी समिति व सहयोग समिति के सदस्यों पास उपलब्ध है जिसके माध्यम से प्रतिदिन धान खरीदी केंद्रों की रिपोर्ट एवं किसी भी धान खरीदी केन्द्र की समस्या को अध्यक्ष साहू के द्वारा तत्काल निराकरण कराने का प्रयास किया जाता है।  निरीक्षण के समय  निगरानी समिति के सदस्य विष्णु खुटे तारणी विश्वकर्मा टेकलाल निर्मलकर ओमप्रकाश साहू परमेश्वर साहू एवं धान बेचने आये किसान गण उपस्थित रहे।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …