अपर कलेक्टर नशीने हुए सेवानिवृत्त ,कलेक्ट्रोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई

पी बेनेट 7389105897

अपर कलेक्टर  नशीने हुए सेवानिवृत्त ,कलेक्ट्रोरेट के अधिकारी-कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई 

मुंगेली //  जिला कलेक्ट्रोरेट मुंगेली में पदस्थ अपर कलेक्टर  राजेश नशीने अपने शासकीय सेवा काल के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर आज 31 दिसम्बर 2021 को सेवानिवृत्त हुये। जिला कलेक्ट्रोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में आयोजित सादगी पूर्ण कार्यक्रम में श्री नशीने को अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिला प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर  नशीने को साल, श्रीफल पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह भेंट किया।

विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि अपर कलेक्टर श्री नशीने शासकीय सेवा में अपनी लम्बी पारी आज पूरी की है और जीवन के अगले चरण में प्रवेश कर रहे है। उन्होने श्री नशीने को अपनी बधाई देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होने कहा कि श्री नशीने ने अपने उत्तर दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया है। कार्य के प्रति तत्पर रहने के कारण श्री नशीने की पहचान कर्तव्य निष्ठ अधिकारी के रूप में रही है। श्री नशीने के कार्य अनुभव का लाभ अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को आगे भी मिलता रहेगा और अधिकारी-कर्मचारियों को अपने उत्तर दायित्व के निर्वहन में असानी होगी। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री डी. आर आंचला ने भी विदाई समारोह को संबोधित किया। उन्होने कहा कि श्री नशीने मधुर और मिलनसार एवं सहयोगात्मक प्रवृति के अधिकारी है। उन्होने उनके कार्य एवं व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी को उनके अनुभवों का लाभ मिलता रहेगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास ने श्री नशीने को उनके स्वस्थ जीवन के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री नशीने का शासकीय सेवा में अच्छा अनुभव रहा है। वे किसी भी समस्या का सकारात्मक ढ़ग से समाधान करने में सक्षम थे। वह सभी के लिए अनुकरणीय है। श्री नशीने की  अपनापन और आत्मीयता हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर  नशीने ने अपने सेवा काल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि वे अविभाजित मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण राजस्व विभाग में सहायक भू-अभिलेख अधीक्षक के पद पर 23 मार्च 1987 से प्रारंभ कर वर्तमान छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलो में प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर निरंतर शासकीय सेवा प्रदान की है। उन्होने  कहा कि वे अपने वरिष्ठ अधिकारी के प्रति कर्तव्य निष्ठ रहे। उन्होने अधिकारियों को नियम प्रक्रियाओं की जानकारी के साथ निर्भय होकर,  कर्तव्य निष्ठ के साथ काम करने की बात कहीं। विदाई समारोह को प्रशिक्षु आईएएस एवं मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अमित कुमार, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमति प्रिया गोयल, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर एवं लालपुर तहसील के तहसीलदार सुश्री निकिता मरकाम और तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मुंगेली के जिला अध्यक्ष श्री एस के. रिजवी ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व संयुक्त कलेक्टर श्रीमति नम्रता आनंद डांेगरे ने अभिनंदन पत्र का वाचन किया। इसके पूर्व सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर  नशीने का आज जन्मदिन भी था। अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उन्हे बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित अनेक विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन   अशोक सोनी ने किया।  

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …