Breaking News

पुलिस द्वारा हत्या करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पी बेनेट 7389105897

 सिरगिट्टी पुलिस द्वारा हत्या करने वाले आरोपी को किया गया   गिरफ्तार  

 प्रकरण में 302 भादवी की धारा जुड़ने के बाद चंद घंटों के अंदर ही आरोपी को किया गया गिरफ्तार

    आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा किया गया जप्त प्रकरण के आरोपी को से घटना के सम्बंध में विस्तृत पूछताछ जारी

   नाम आरोपी-   शिव प्रकाश उर्फ दीपू मिश्रा पिता  आर. के. मिश्रा उम्र 30 वर्ष भवानी नगर सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर               

        बिलासपुर,:- दशरथ सिंह पिता स्वर्गीय जगदीश सिंह निवासी भवानी नगर सिरगिट्टी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक         30 /12/ 2021 को रात्रि के समय प्रार्थी का बेटा बबलू सिंह उर्फ नीलोत्पल सिंह घर आकर प्रार्थी को बताया कि शिव प्रकाश उर्फ दीपू मिश्रा उसके साथ गाली गुफ्तार कर मारपीट किया है मारपीट की घटना के अगले दिन तक आहत की स्थिति सामान्य थी पर एक दिन बाद से उसकी तबियत बिगड़ने लगी। बेहतर इलाज के लिए प्रार्थी के बेटे बबलू सिंह को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय रायपुर में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय रायपुर में इलाज दौरान आहत बबलू उर्फ निलोत्पल सिंह की दिनांक 15 /01/ 2022 को मृत्यु होने पर  थाना सिरगिट्टी में मर्ग क्रमांक 04/ 2022 धारा 174जा. फौ. दर्ज किया गया मर्ग जांच पर पाया गया कि प्रकरण के आरोपी दीपू मिश्रा द्वारा आहत नीलोत्पल सिंह के सर पर डंडा मारने से आयी चोट लगने से की मृत्यु इलाज दौरान होना पाए जाने से उक्त प्रकरण में धारा 302 भादवी जोड़ी गई  मामले की गंभीरता को तत्काल वरिष्ट पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती पारुल माथुर को अवगत कराया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी के मेरठ उत्तरप्रदेश भागने के प्रयास में बस स्टैंड तिफरा से हिरासत में लिया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड  पर माननीय न्यायालय पेश किया जावेगा

उक्त करवाई में थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह राजपूत आरक्षक प्रशांत राठोर , जलेश्वर सिंह राजपूत की अहम भूमिका रही।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

घनश्याम श्रीवास राष्ट्रीय सेवा रत्न से हुए सम्मानित

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट घनश्याम श्रीवास राष्ट्रीय सेवा रत्न से हुए सम्मानित तखतपुर..प्रभु …