जिले में अब तक 3 लाख 72 हजार 383 मीट्रिक टन धान की खरीदी किसानों को 722 करोड़ 51 लाख 59 हजार का भुगतान

 पी बेनेट 7389105897

जिले में अब तक 3 लाख 72 हजार 383 मीट्रिक टन धान की खरीदी

किसानों को 722 करोड़ 51 लाख 59 हजार का भुगतान

मुंगेली कलेक्टर  अजीत वसंत के कुशल मार्गदर्शन में  खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु समर्थन मूल्य पर जिले में पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। धान खरीदी का कार्य 01 दिसंबर 2021 से सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों  के माध्यम से नियमित रूप से किया जा रहा है। जिले में अब तक 3 लाख 72 हजार 383 मीट्रिक टन धान की खरीदी की चुकी है।  इसके एवज में जिले के पंजीकृत 86 हजार 447 किसानों को 722 करोड़ 51 लाख 59 हजार से अधिक रूपये का भुगतान किया गया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी श्री संतोष सिंह ने बताया कि  जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के शाखा कंतेली से 8 हजार 7 सौ 32 किसानों को 68 करोड़ 36 लाख 58 हजार 6 सौ 64 रूपए, बैंक शाखा जरहागांव से 10 हजार 114 किसानों को 71 करोड़ 87 लाख 39 हजार 352 रूपए,बैंक शाख पण्डरभट्ठा से 4 हजार 575 किसानों को 47 करोड़ 73 लाख 10 हजार 792 रूपए,बैंक शाखा पथरिया से 9 हजार 419 किसानों को 88 करोड़ 87 लाख 53 हजार 240 रूपए, बैंक शाखा बोड़तरा से 9 हजार 6 सौ 79 किसानों को 71 करोड़ 17 लाख 3 हजार 128 रूपए, बैंक शाखा मुंगेली से 13 हजार 679 किसानों को 119 करोड़ 44 लाख 98 हजार 992 रूपए,बैंक शाखा लोरमी से 14 हजार 395 किसानोें को 104 करोड़ 6 लाख 13 हजार 208 रूपए,बैंक शाखा सेतगंगा से 4 हजार 703 किसानों को 46 करोड़ 67 लाख 43 हजार 64 रूपए और बैंक शाखा सरगांव से 11 हजार 151 किसानों को 104 करोड़ 71 लाख 38 हजार 936 रूपए भुगतान अब तक किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …