श्रमजीवी पत्रकार संघ तख़तपुर के ब्लॉक अध्यक्ष टेकचंद कारडा ,उपाध्यक्ष पी बेनेट को नियुक्त किया गया

पी बेनेट 7389105897

श्रमजीवी पत्रकार संघ तख़तपुर के  ब्लॉक अध्यक्ष टेकचंद कारडा ,उपाध्यक्ष पी बेनेट को नियुक्त किया गया

 तख़तपुर:-श्रमजीवी पत्रकार संघ तख़तपुर की वार्षिक बैठक पुराना  नगर पंचायत  परिसर स्थित  कार्यालय में रखा गया बैठक  के दौरान वार्षिक  गतिविधियों पर  चर्चा की गई, साथ ही संघ की उत्थान के दिशा में सभी सदस्यों के द्वारा मंतब्य ब्यक्त की गई तत्पश्चात  कार्यकारिणी के पुनर्गठन  सर्व सम्मति से किया गया बैठक में संघ के निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप तोलानी के द्वारा अध्यक्ष पद का दायित्व छोड़ने और नए अध्यक्ष के रूप में हरिभूमि के संवादाता और वरिष्ठ पत्रकार टेकचंद कारडा का नाम प्रस्तावित किया गया।सभी सदस्यों के प्रस्ताव की सहमति में ताली बजाकर सर्वसम्मति से टेकचंद को अध्यक्ष स्वीकार कर लिया।टेकचन्द के नए अध्यक्ष नियुक्त होनें कें बाद उनके प्रस्ताव और सदस्यों की सहमति से अन्य पदाधिकारियों के लिए पुरानी कार्यकारिणी को ही यथावत रखे जाने का प्रस्ताव पारित किया गया,जिसके अनुसार उपाध्यक्ष के रूप में  पी  भारती बेनेट, सचिव के रूप में अभिषेक सेमर व कोषाध्यक्ष के रूप में राजेश सोनी का मनोनयन किया गया।अध्यक्ष पद का दायित्व स्वीकार करते हुए टेकचंद कारडा ने कहा कि श्रमजीवी पत्रकार संघ कोई स्थानीय संगठन नहीं है ।यह राष्ट्रीय स्तर का संगठन है।इसकी गरिमा का ध्यान हम सब को रखना होगा। पूरे सदस्य कंधे से कंधे मिलाकर  चलेंगे, ताकि संघ की  उद्देश्य पूरा हो सके  तथा उन्होंने कहा कि संघ के नेतृत्व का दायित्व देकर आप लोगो ने जो जवाबदारी  मुझे दी है उसे अपनी पूरी क्षमता से निर्वहन करने की पूरी कोशिश करूंगा।आप लोगो को विश्वास दिलाता हूँ कि संगठन के हर सदस्य के मान सम्मान की रक्षा करना मेरा दायित्व है।यदि कोई व्यक्ति या अधिकारी संगठन के सदस्यों को हेय दृष्टि से देखता है या उसको अपमानित करने की कोशिश करता है तो उसके विरुद्ध हर स्तर पर विरोध दर्ज करायेगे चाहे वह व्यवहारिक रूप में हो या कानूनी कार्यवाही करना हो।लेकिन सम्मानित सदस्यों के सम्मान को ठेस नही पहुंचने देंगे।इस अवसर  पर  दीलिप तोलानी ,मंजीत सिंह चंचल,राकेश मिश्रा, अभिषेक सेमर, राजेश सोनी पी भारती बेनेट,अमरचंद शर्मा, गोविंद सिंगरौल, सदाराम कश्यप,राजीव दुबे,राजेन्द्र कुमार प्रजापति,खोम सिंह,-राजू सिंह ठाकुर,अस्मित सिंह उपस्थित थे

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …