पी बेनेट 7389105897
वनकर्मियों के हड़ताल पर जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने किया समर्थन
मुंगेली / छ.ग वन कर्मचारी संघ 12 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए है। 11वे दिवस छ.ग दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ ने धरना स्थल पर जिपं पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू पहुंचकर वनकर्मियों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने धरना स्थल पहुंचकर वन कर्मियों की 12 सूत्रीय मांगों को जायज बताया। जिलाध्यक्ष सुरेश चेचाम ने कहा कि जल्द ही वन कर्मचारी संघ की मांग पूरा नहीं होने पर दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ भी अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होने की बात कही। जारी मांग में वनरक्षक पद का वेतनमान 2750 से 3050 का विभागीय भर्ती नियम में 2003 से प्रावधान किया जावे। संघ द्वारा प्रस्तावित वेतनमान वनरक्षक का ग्रेड वेतन 1900 से बढ़ाकर 2400, वनपाल का ग्रेड वेतन 2200 से बढ़ाकर 2800, उप वनक्षेत्रपाल का ग्रेड वेतन 2400 से बढ़ाकर 4200 एवं वन क्षेत्रपाल का ग्रेड वेतन 4300 से बढ़ाकर 4800 किया जावे। पुरानी पेंशन योजना लागू किया जावे। वन विभाग के मैदानी संरचना के समस्त पदों का सेटअप पुनरीक्षण किया जावे। पदनाम वर्दी हेतु संबोधित पदनाम एवं वर्दी हेतु पहचान चिन्ह निर्धारण किया जाए तथा महाराष्ट्र सरकार की प्रतिवर्ष 5000 रूपये वर्दी भत्ता का प्रावधान किया जावे। वनोपज संघ के कार्य हेतु एक माह का अतिरिक्त वेतन दिये जाने का प्रावधान किया जावे।
हाथी प्रभावित वनमण्डलो में हाथी प्रोटेक्शन फोर्स का गठन किया जावे। व्ही.आई.पी. कार्य, समाजिक कार्य एवं अन्य विभाग द्वारा मांगे गये पत्र अनुसार प्रदान किये जाने वाले वनोपज में कमी होने पर अपलेखन किया जावे अथवा हानि क वसुली संबंधित वन कर्मचारी से नहीं करके मांगकर्ता विभाग से किया जाये। विभागीय पर्यटन स्थलों में वन कर्मचारियों एवं संवानिवृत्त वन कर्मचारियों को निःशुल्क प्रवेश दिया जावे। वनपाल प्रशिक्षण अवधि 60 दिवस के स्थान पर 45 दिवस किया जावे। वनो की सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग के चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों (भृत्य एवं वन चौकीदार) को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार वनरक्षक/सहायक ग्रेड-3 में समायोजन किया जावे। वन विभाग में लम्बे समय से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण किया जावे। इस अवसर पर वनकर्मी संघ के जिलाध्यक्ष सही बड़ी सँख्या में वनकर्मियों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
ISB24NEWS Online News Portal

