Breaking News

धान एवं मक्का विक्रय हेतु कृषकों के नवीन पंजीयन एवं रकबा संशोधन का कार्य 31 अक्टूबर तक

  पी  बेनेट 7389105887

खरीफ विपणन वर्ष 2022-23

धान एवं मक्का विक्रय हेतु कृषकों के नवीन पंजीयन एवं रकबा संशोधन का कार्य 31 अक्टूबर तक

एकीकृत किसान पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

मुंगेली / राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन हेतु किसान पंजीयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जारी दिशा-निर्देश के अनुसार धान एवं मक्का विक्रय करने वाले कृषकों को नवीन पंजीयन एवं रकबा में संशोधन का कार्य 31 अक्टूबर तक कराना होगा। पंजीयन एकीकृत किसान पोर्टल पर अनिवार्य रूप से कराना होगा। लेकिन खरीफ वर्ष 2021-22 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने वाले किसानों को धान फसल हेतु एकीकृत किसान पोर्टल में नवीन पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं है।
कलेक्टर  राहुल देव ने बताया कि किसानों से खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का की खरीदी की जाएगी। इस हेतु एकीकृत किसान पोर्टल पर कृषकों के नवीन पंजीयन तथा रकबे में संशोधन की कार्यवाही 31 अक्टूबर तक की जाएगी। कृषकों को एकीकृत किसान पोर्टल पर नवीन पंजीयन हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे ऋण पुस्तिका, बी-वन, आधार नम्बर, बैंक पासबुक की छायाप्रति के साथ प्रपत्र में आवेदन करना होगा। कृषक के आवेदन के अनुसार एकीकृत किसान पोर्टल पर सहकारी समिति द्वारा कृषक के पंजीयन की कार्यवाही की जाएगी। अतः उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसान पंजीयन संबंधी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

घनश्याम श्रीवास राष्ट्रीय सेवा रत्न से हुए सम्मानित

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट घनश्याम श्रीवास राष्ट्रीय सेवा रत्न से हुए सम्मानित तखतपुर..प्रभु …