जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

पी बेनेट 7389105897

जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने गुरूजनों को शिक्षक दिवस पर दी शुभकामनाएं

मुंगेली // जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने आज 05 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों और जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सदस्य दुर्गा साहू ने पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का स्मरण करते हुए कहा कि डॉ. राधाकृष्णन एक विद्वान, चिंतक और प्राध्यापक भी रहे हैं, उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं। डॉ. राधाकृष्णन ने उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन उतारा और अपने छात्रों को भी प्रेरित किया।

वे कठिन विषय को भी अपनी शैली से सरल, रोचक और प्रिय बना देते थे। उन्होंने कहा कि देश और समाज के लिए अच्छा नागरिक तैयार करने में शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अपने गुणों से वे समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि देश-प्रदेश का उज्जवल भविष्य गढ़ने की दिशा में सभी शिक्षक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए घोषणा …