भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन

 पी  बेनेट 7389105897

मुंगेली/ कुछ बिरले और दुर्लभ लोग होते है जो इतिहास रचा करते है ऐसे ही अदभूत प्रतिभा के धनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है, जिन्होंने देश में राजनीति के माध्यम से जनता के हितों के रूप में सेवा करना सिखाया है। उन्हें 50-100 वर्षों तक जनता भुला नहीं पाएगी।ये बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन के मुख्य वक्ता संदीप शर्मा ने आज यहॉ जिला भारतीय जनता पार्टी विधि एवं शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम में बुद्धिजीवियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

स्थानीय झुलेलाल धाम में आयोजित बुद्धिजीवी सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व विषय पर उन्होंने कहा कि विगत 20 वर्षो के राजनीतिक जीवन में गुजरात के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश विदेश के लिए सेवा भावना से उल्लेखनीय कार्य किया है। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दूरदर्शिता से आने वाले अनेक वर्षो के लिए योजनाएं बनाने और उस पर अमल करने का प्रयोग किया है। उन्होंने लोगों को प्रगतिशीलता के साथ जीना सिखाया है। श्री शर्मा ने कहा कि देश की चिंता करना देश की अर्थ व्यवस्था को पटरी पर लाने का दुरूह कार्य श्री मोदी ने किया है। कोविड 19 जैसी महामारी से जुझते हुए उन्होंने स्वदेशी वेक्सिन का निर्माण किया और देश की जनता को महामारी से सुरक्षित बचा कर उनकी रक्षा की। विदेशों में स्वदेशी वेक्सिन भेज कर सहायता प्रदान की गई। मोदी जी के प्रयासों की वजह से ही देश करोनो जैसी महामारी से उबर गया। उन्होंने कहा राजनीति और भ्रष्टाचार का चोली दामन का साथ रहा है। भ्रष्टाचार को समाप्त करने हमारे प्रधानमंत्री ने कठोर कदम उठाया है ताकि गरीब जनता के हितों के लिए जो योजनाएं तैयार की गई है इन योजनाओं का उन्हें पूर्ण लाभ मिले। इसी वजह से अब ग्रामीण विकास योजनाओं की राशि सीधे उनके जनधन से खुले खातों में भेज दिया जाता है। विकास योजनाओं का पूर्ण रूप से निर्धारित समय पर क्रियान्वयन कराना उनका लक्ष्य रहा है। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन के मुख्य वक्ता संदीप शर्मा ने आगे कहा कि हमारे देश में आजादी की लड़ाई लड़ी गई, किंतु देश के आजाद होने के पूर्व आजादी के बाद की स्थिति पर विचार विमर्श नही किया गया। इसी वजह से आजादी के 75 वर्षो बाद भी देश का जितना विकास हो जाना था नहीं हो पाया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरूवाती दौर में ही देश के विकास के बारे में गहन रूप से विचार किया और इनके सफल क्रियान्वयन का लक्ष्य निर्धारित किया। श्री मोदी की सोच एवं दिशा को देख कर ऐसा लगता है जैसे उन्होंने युवावस्था में ही लक्ष्य निर्धारित कर लिया था कि देश को कैसे बनाना है और किस दिशा में ले जाना है। राममंदिर, धारा 370,सेतु समुद्रम,
गैस सिलेंडर 8 करोड़ महिलाओं को दिया गया। तीन तलाक,सेनेटरी पेड, मातृत्व अवकाश महिलाओं को दिया गया। समान नागरिक संहिता की दिशा में कार्य जारी है।
असम में लागू कर दिया गया है।स्वच्छ भारत योजना के तहत गांव गांव में शौचालय बनवाए।प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्का मकान के लिए राशि दी। छत्तीसगढ़ की सरकार के द्वारा अपना हिस्सा न देने से केंद्र का पैसा वापस चला गया। राममंदिर का निर्माण प्रारंभ हुआ।देश की सुरक्षा के लिए 370 हटाया गया।आतंकवादियों से निपटने सेना को फ्री हेंड किया गया। अभी पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया गया है जिससे विपक्षी दुखी हैं। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने स्वागत उद्बोधन में 8 वर्ष के कार्यकाल की संक्षिप्त ब्यौरा प्रस्तुत किया। पूर्व विधायक तोखन साहू ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री गुरमीत सलूजा ने तथा आभार भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक आशीष तिवारी ने किया। इस अवसर पर गिरीश शुक्ला,विक्रम मोहले,विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अधिवक्ता रजनीकांत सिंह ठाकुर,धनीराम यादव,महेंद्र खत्री,डॉ उदय जायसवाल,डॉ संजय गोस्वामी,अधिवक्ता राजेंद्र वैष्णव,राणाप्रताप सिंह,आकुंम गेंदले,शंकर सिंह,प्रद्युम्न तिवारी,नितेश भारद्वाज,आशीष मिश्रा,सुनील पाठक,प्रदीप पाण्डेय,जितेंद्र दावड़ा,मुकेश रोहरा,रामशरण यादव,अमितेश आर्य,करण सिंह,जेसीज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य सुनील पाण्डेय,सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक शाला प्राचार्य चंद्रभान तिवारी, प्राचार्य पार्थकुलमित्र विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक शाला, ज्ञान सागर उच्चतर माध्यमिक शाला हजारी साहू, सहायक प्राध्यापक एसएनजी कॉलेज सजल त्रिपाठी, रविंद्र भारती उच्चतर माध्यमिक शाला प्राचार्य मनोहर यादव,प्राचार्य आगर उच्च माध्यमिक विद्यालय मुंगेली सहित अन्य बुद्धिजीवी गण उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …