Breaking News

सच्चे मन से जो भी भक्त माता के दर्शन के लिए आते है, उसकी मनोकामना होती है- जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू

पी बेनेट 7389105897

सच्चे मन से जो भी भक्त माता के दर्शन के लिए आते है, उसकी मनोकामना होती है- जिपं सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू

जिले के विकास खण्ड लोरमी के विभिन्न ग्राम पहुँच माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना,,, जिलेवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

मुंगेली // जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू ने क्वांर नवरात्रि के पावन अवसर पर पंचमी दिन विकासखण्ड लोरमी के ग्राम हरदी, अमलडीही, फुलझर, नारायणपुर और बैगाकपा पंडाल पहुँच माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस दौरान जिपं सदस्य दुर्गा साहू ने जिलेवासियों की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माँ दुर्गा पंडाल में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की। जिपं सदस्य ने कहा कि माँ दुर्गा व नवरात्र की विशेष महत्व है। सच्चे मन से जो भी भक्त माता के दर्शन के लिए आते है, उसकी मनोकामना पूरी होती है।
उल्लेखनीय है कि माँ दुर्गा जी के पाँचवें स्वरूप को स्कन्दमाता के नाम से जाना जाता है। ये भगवान स्कन्द 4 ‘कुमार कार्तिकेय’ नाम से भी जाने जाते हैं। ये प्रसिद्ध देवासुर संग्राम में देवताओं के सेनापति थे। पुराणों में इन्हें कुमार और शक्ति धर कहकर इनकी महिमा का वर्णन किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भारत स्काउट्स और गाइड्स का बेसिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज

🔊 Listen to this ब्यूरो रिपोर्ट भारत स्काउट्स और गाइड्स का बेसिक प्रशिक्षण शिविर का …