कलेक्टर ने ली धान खरीदी प्रभारी और नोडल अधिकारियों की बैठक

    पी बेनेट 7389105897

धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करें – कलेक्टर

कलेक्टर ने ली धान खरीदी प्रभारी और नोडल अधिकारियों की बैठक

जिले में धान खरीदी की तैयारी जोरों पर

मुंगेली / जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में आगामी 01 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु सभी आवश्यक तैयारियां जोरों पर है। कलेक्टर  राहुल देव धान खरीदी हेतु लगातार संबधित अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देशित कर रहे हैं। वहीं स्वयं धान उपार्जन केंद्रों में पहुॅचकर धान खरीदी हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर  राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष और जनदर्शन कक्ष में धान खरीदी प्रभारी और धान उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व सभी धान उपार्जन केंद्रों में चेकलिस्ट अनुसार तैयारी सुनिश्चित कर लिया जाएं। उन्होने कहा कि धान खरीदी शासन की प्राथमिकता का कार्य है। धान खरीदी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
कलेक्टर  राहुुुल  देव ने बैठक में स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि धान विक्रय के लिए आने वाले पंजीकृत किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होने शत्-प्रतिशत उपार्जन केन्द्रों के सीसीटीवी कैमरा लगाया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ हीं उन्होने कहा कि सभी सीसीटीवी कैमरा चलायमान स्थिति में हो। उन्होंने सभी उपार्जन केन्द्रों में सेल्फी जोन भी बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्रों में शोर्टेज की समस्या नहीं आना चाहिए। इसके लिए उपार्जन केंद्रोें में प्रतिदिन खरीदे हुए धान की समीक्षा अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिएं। उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में कोचियों और बिचैलियों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल इसकी सूचना दें। धान खरीदी प्रारंभ होने के पूर्व धान खरीदी से संबंधित सॉफ्टवेयर को भी रन कराकर देख लंे। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में साफ-सफाई, व्यवस्थित स्टेकिंग, धान के सुरक्षित रख रखाव, बारदाना, किसानों का पंजीयन, नमी मापक यंत्र, कांटा बाट, कम्प्यूटर, बिजली, मानव संसाधन, बैठक व्यवस्था, पेयजल, छाया आदि की व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने धान खरीदी के साथ उपार्जन केन्द्रों में धान उठाव का कार्य भी शुरू करने की बात कहीं।
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के दौरान जिले में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से 01 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक धान खरीदी की जाएगी। उन्होने बताया कि इस वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 04 लाख 30 हजार 900 मेट्रिक टन धान का उपार्जन अनुमानित है। किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की अधिकतम सीमा 15 क्विंटल प्रति एकड़ लिकिंग सहित निर्धारित की गई है। समितियों द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक शासकीय अवकाश के दिवसों को छोड़कर धान खरीदी की जाएगी। उन्होने बताया कि पंजीकृत किसानों से ही खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान का उपार्जन किया जाएगा। उन्होने 31 अक्टूबर तक किसानों की पंजीयन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर  तीर्थराज अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर  नवीन भगत, श्रीमति मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

Meet single black guys seeking white ladies

🔊 Listen to this Meet single black guys seeking white ladies Single black men looking …