ब्यूरो रिपोर्ट
पर्यवेक्षक के सामने कार्यकर्ताओं ने तखतपुर में कमल खिलाने के लिए संकल्प
भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
तखतपुर– भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पर्यवेक्षक पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल का आगमन हुआ उन्होंने चारों मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उसके पहले विधानसभा क्षेत्र के कोर ग्रुप की बैठक ली और पदाधिकारी से राय मस्वरा भी लिया नवंबर दिसंबर में होने वाले विधानसभा के लिए भाजपा पर्यवेक्षक के रूप में पूर्व मंत्री दयाल दास बघेल का आगमन
तखतपुर भाजपा कार्यालय में हुआ जहां उन्होंने कोर ग्रुप की बैठक के पश्चात दावेदारों तथा कार्यकर्ताओं से अलग-अलग वन टू वन बैठक कर राय लेकर उनसे चर्चा की उनके विचारों से अवगत हुए इस अवसर पर भाजपा के चारों मंडल के प्रमुख पदाधिकारी तथा सक्रिय कार्यकर्ता और दावेदारों ने काफी संख्या में उपस्थित होकर पर्यवेक्षक श्री बघेल को अपने विचारों से रूबरू कराया
इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश भाजपा के निर्देश पर मैं यहां आया हूं और कार्यकर्ताओं से मिले फीडबैक को मिल रही प्रदेश भाजपा तक पहुंचा दूंगा आगे पार्टी निर्णय देगी और योग्य और सक्षम उम्मीदवार को भाजपा के प्रत्याशी के रूप में घोषित करेगी हाई कमान का निर्णय सभी कार्यकर्ताओं ने होने वाले चुनाव में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार को जिताकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने सहमति पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विधानसभा चुनाव में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी को विजयी बनाने की बात कहि इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा क्षेत्र के हर्षिता पांडे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडे ,जिला उपाध्यक्ष जीवन लाल पांडे ,जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ,जिला मंत्री दीपमाला कुर्रे ,मंडल अध्यक्ष विजयपुर संतोष कश्यप ,सकरी मंडल अध्यक्ष बी आर महोबिया ,महामंत्री प्रदीप कौशिक ,नैनलाल साहू दिनेश साहू प्यारेलाल जयसवाल अश्वनी साहू ऋषि पटेल विनोद यादव रामचंद्र यादव कोमल सिंह अजय यादव सरजू यादव सुरेंद्र कोसले ओमकार सोनी संतोष गौरहा नरेंद्र कौशल पूर्व जनपद अध्यक्ष अजय यादव गनियारी ईश्वर देवांगन दिलीप तोलानी अमृत कौशिक जनपद सदस्य प्रकाश पतले विश्वनाथ यादव मालती यादव श्याम रामानंदी राम कश्यप सोहन कश्यप राकेश तिवारी सकरी सूर्या कश्यप चंद्रभूषण सिंह अमरनाथ साहू सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित रहे।।